ऑल इंडिया कॉरपोरेट मैनेजमेंट ओलिंपियाड में बीएसएल को स्वर्ण

Updated at : 30 Jan 2019 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
ऑल इंडिया कॉरपोरेट मैनेजमेंट ओलिंपियाड में बीएसएल को स्वर्ण

उप प्रबंधक एसडब्ल्यू किस्पोट्टा व आनंद राज ने जीता स्वर्ण पदक बोकारो : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) द्वारा नयी दिल्ली में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया कॉरपोरेट मैनेजमेंट ओलिंपियाड में बीएसएल की टीम को स्वर्ण पदक मिला. टीम में शामिल उप प्रबंधक (ऑक्सीजन प्लांट) एसडब्ल्यू किस्पोट्टा और उप प्रबंधक (एमआरडी) आनंद राज ने बोकारो आने […]

विज्ञापन

उप प्रबंधक एसडब्ल्यू किस्पोट्टा व आनंद राज ने जीता स्वर्ण पदक

बोकारो : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) द्वारा नयी दिल्ली में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया कॉरपोरेट मैनेजमेंट ओलिंपियाड में बीएसएल की टीम को स्वर्ण पदक मिला. टीम में शामिल उप प्रबंधक (ऑक्सीजन प्लांट) एसडब्ल्यू किस्पोट्टा और उप प्रबंधक (एमआरडी) आनंद राज ने बोकारो आने के बाद मंगलवार को बीएसएल के सीइओ पवन कुमार सिंह से मुलाकात की. सीइओ ने दोनों को बधाई दी़
इस मौके पर उप महाप्रबंधक (तकनीकी) एल दास, उप महाप्रबंधक (एचआरडी) हरि मोहन झा व नीता बा, सहायक प्रबंधक (एचआरडी) राजेंद्र कुमार उपस्थित थे़ उल्लेखनीय है कि कॉरपोरेट मैनेजमेंट ओलिंपियाड आइमा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्तर की बिजनेस क्विज स्पर्धा है़ इसमें आइओसीएल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, गेल, पोस्को, एसबीआइ जैसी देश भर की 25 प्रतिष्ठित कंपनियों के टीमों ने हिस्सा लिया था.
इंवायरमेंट सस्टेनेबिलिटी पर कार्यशाला
बीएसएल के एचआरडी सेंटर में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद व सेल/बोकारो स्टील प्लांट के संयुक्त तत्वावधान में इंवायरमेंट सस्टेनेबिलिटी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन इडी (परियोजनाएं) आर कुशवाहा ने किया. अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, समावेशी विकास, जल संरक्षण व बोकारो स्टील प्लांट के पर्यावरण संरक्षण संबंधी वैधानिक दायित्वों, नोडल इंवायरमेंट ऑफिसर की भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) डी चटोपाध्याय ने बोकारो स्टील प्लांट द्वारा इंवायरमेंट सस्टेनेबिलिटी पर किये जा रहे कार्य का विवरण दिया. एनपी श्रीवास्तव, उप महा प्रबंधक (पर्यावरण नियंत्रण) द्वारा अन्य जानकारी दी गयी. महाप्रबंधक (अनुरक्षण) महेंद्र भुजबल, महाप्रबंधक (सुरक्षा) एसएन मिश्रा, महाप्रबंधक (सेट, बोकारो सब सेंटर), मेसर्स मेकन के महाप्रबंधक (सस्टेनेबिलिटी) सीडी गोस्वामी, पर्यावरण प्रबंधन संभाग, सेल, कोलकाता से उप महाप्रबंधक डीपी सेन सहित कार्यशाला में संयंत्र के विभिन्न विभागों से आये नोडल इंवायरमेंट ऑफिसर के अलावा नगर सेवाएं, बीजीएच, जन स्वास्थ्य, जल प्रबंधन विभाग, मेसर्स बीपीएससीएल व अन्य महत्वपूर्ण स्टेक होल्डर्स की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन नितेश रंजन, प्रबंधक (पर्यावरण नियंत्रण) व धन्यवाद ज्ञापन एके गुप्ता, उप प्रबंधक (पर्यावरण नियंत्रण) ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola