बोकारो : एक लाख का इनामी नक्सली बिहारी मांझी हुआ गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लेवी वसूली के लिए आया था नक्सली 14 मामलों में पुलिस को थी तलाश तीन बार कर चुका है पुलिस दल पर हमला बोकारो : बोकारो पुलिस व सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में एक लाख का इनामी कुख्यात नक्सली बिहारी मांझी को गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी सोमवार को एसपी कार्तिक […]
विज्ञापन
- सड़क निर्माण में लेवी वसूली के लिए आया था नक्सली
- 14 मामलों में पुलिस को थी तलाश
- तीन बार कर चुका है पुलिस दल पर हमला
बोकारो : बोकारो पुलिस व सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में एक लाख का इनामी कुख्यात नक्सली बिहारी मांझी को गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी सोमवार को एसपी कार्तिक एस ने दी. उन्होंने बताया : जिले के जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र से इनामी नक्सली की गिरफ्तारी हुई है.
वह टूटी झरना व पिंडरा सड़क निर्माण में लेवी वसूलने आया था. गिरफ्तार नक्सली बिहारी मांझी मिथलेश महतो उर्फ दुर्योधन व संतोष महतो के दस्ते का सक्रिय सदस्य है. इसके विरुद्ध बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थानों में 14 कांड दर्ज हैं. पुलिस के लिए लंबे समय से यह सिरदर्द बना हुआ था. बिहारी पर लेवी वसूलने का आरोप रहा है.
मिथिलेश दस्ता की टोह में पहुंची थी पुलिस
पुलिस को सूचना मिली थी कि मिथिलेश उर्फ दुर्योधन का दस्ता पिंडरा व टूटी झरना के सड़क निर्माण बाधित करने व लेवी वसूलने के लिए क्षेत्र में घूम रहा है. उक्त सूचना पर बेरमो एएसपी आर राम कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान उमेश कुमार ने दल गठित कर छापेमारी की. वहां से बिहारी पकड़ा गया. बिहारी ने पुलिस को बताया : मिथिलेश उर्फ दुर्योधन अपने दस्ता के साथ कहीं निकल गया है. एसपी ने बताया कि फोर्स लगातार क्षेत्र में छापेमारी व पेट्रोलिंग कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










