बोकारो : विस्थापितों के अधिकार के लिए आंदोलन करेगा झारखंड विकास मोर्चा : डॉ प्रकाश सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 6:33 AM
बोकारो : नरकरा (बालीडीह) में शनिवार को कला संस्कृति मेला का आयोजन हुआ. सामूहिक नृत्य,फुटबॉल, दौड़ समेत कई प्रतियोगिताएं हुई. बतौर मुख्य अतिथि जेवीएम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश ने कहा : बोकारो एक ऐसा जिला है, जहां के 19 गांव न तो पंचायत में शामिल हैं और न ही शहर में. दशकों से मांग […]
बोकारो : नरकरा (बालीडीह) में शनिवार को कला संस्कृति मेला का आयोजन हुआ. सामूहिक नृत्य,फुटबॉल, दौड़ समेत कई प्रतियोगिताएं हुई. बतौर मुख्य अतिथि जेवीएम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश ने कहा : बोकारो एक ऐसा जिला है, जहां के 19 गांव न तो पंचायत में शामिल हैं और न ही शहर में. दशकों से मांग करने के बाद भी विस्थापितों की मांग पर विचार नहीं किया गया. 50 हजार की आबादी मूल सुविधा से भी वंचित है.
डॉ सिंह ने कहा : बोकारो में सत्ताधारी दलों के राजनीतिक शून्यता के कारण लोग वर्षों से ठगे जा रहे है. हर बार विस्थापित कल्याण के वादों से जनप्रतिनिधि सत्ता के शिखर तक पहुंचते हैं. सत्ता मिलने के बाद वादा भूल जाते हैं. कहा : पिछले चुनाव के दौरान केंद्रीय इस्पात मंत्री ने विस्थापितों को बीएसएल में नियोजन सहित सभी समस्या निराकरण का वादा किया था.
लेकिन, चुनाव जीतने के बाद एक भी काम विस्थापितों के हक में नहीं किया गया. विस्थापितों को छला गया है. विस्थापितों की समस्या निराकारण की मांग पर जेवीएम जोरदार आंदोलन करेगा. मौके पर सुंदेश्वर मुंडा, रामलाल सोरेन, जीवन मांझी, चैतन हांसदा, चेतलाल मांझी, मंगल मुर्मू, शंकर मांझी, महावीर, भानू, बीके किस्कू, जय नारायण मरांडी, मनोज मुर्मू, नंदू मरांडी, प्रसाद मांझी, मंतोष सोरेन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










