कैंसर पीड़ित हवलदार के लिए एक दिन का वेतन का दान करेंगे पुलिसकर्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2019 5:27 AM
बोकारो : बोकारो जिला बल में कार्यरत कैंसर पीड़ित हवलदार संतोष कुमार गुप्ता की मदद के लिए जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन व पुलिस एसोसिएशन ने एक दिन का वेतन दान करने का निर्णय लिया है. एसपी के निर्देश पर इस संबंध में जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने रविवार को सेक्टर […]
बोकारो : बोकारो जिला बल में कार्यरत कैंसर पीड़ित हवलदार संतोष कुमार गुप्ता की मदद के लिए जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन व पुलिस एसोसिएशन ने एक दिन का वेतन दान करने का निर्णय लिया है. एसपी के निर्देश पर इस संबंध में जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने रविवार को सेक्टर 12 के पुलिस लाइन स्थित जिला मेंस एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक की. इसमें जिला पुलिस एसोसिएशन के मंत्री बांद्रे उरांव, जिला मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी सुभाष शुक्ला समेत दर्जनों पुलिस कर्मी व जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










