सिवनडीह में डिवाइडर से टकरायी कार, बैंक मैनेजर समेत तीन की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र में सिवनडीह स्थित कर्बला मैदान के नजदीक मुख्य सड़क पर सोमवार की देर रात को एक इंडिका कार (जेएच 01 एजी-0266) डिवाइडर से टकरा गयी. कार पर सवार दो युवक समेत चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में रांची के अशोक नगर निवासी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बोकारो […]
विज्ञापन
बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र में सिवनडीह स्थित कर्बला मैदान के नजदीक मुख्य सड़क पर सोमवार की देर रात को एक इंडिका कार (जेएच 01 एजी-0266) डिवाइडर से टकरा गयी. कार पर सवार दो युवक समेत चालक की मौके पर ही मौत हो गयी.
मृतकों में रांची के अशोक नगर निवासी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बोकारो शाखा के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर अमित कुमार (32 वर्ष), बोकारो सेक्टर 12 इ, आवास संख्या 2033 निवासी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक बोकारो शाखा के सेल्स ऑफिसर सुजीत कुमार झा (25 वर्ष) और सेक्टर 12 इ आवास संख्या 1228 निवासी राजन कुमार शामिल हैं. उत्कर्ष बैंक का कार्यालय सिटी सेंटर में पंजाब नेशनल बैंक के पास है.
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से तीनों युवकों को बाहर निकाला. तीनों की मौत कार के अंदर ही हो चुकी थी. पुलिस ने रात के समय तीनों शवों को बोकारो जनरल अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा कर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी.
पुलिस के अनुसार, तीनों युवक नव वर्ष का जश्न मनाने के बाद सेक्टर 12 से बालीडीह स्थित राजू लाइन होटल खाना खाने जा रहे थे. अमित कुमार कार चला रहा था और गति काफी तेज थी. अमित कुमार का विवाह अभी कुछ वर्ष पूर्व ही हुआ था. वह को ऑपरेटिव कॉलोनी में भाड़े के मकान में रहता था. उसकी छह माह की एक पुत्री भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन