बोकारो : घर बनाने के विवाद में दो परिवारों में मारपीट

Updated at : 14 Dec 2018 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो :  घर बनाने के विवाद में दो परिवारों में मारपीट

बोकारो : सेक्टर पांच धोबी मुहल्ला में गुरुवार को घर बनाने के विवाद को लेकर दो परिवार के बीच मारपीट की घटना हुई. दोनों परिवार ने एक दूसरे पर लाठी डंडा और रॉड से हमला कर एक दूसरे को जख्मी कर दिया है. मारपीट की इस घटना में दोनों परिवार से एक महिला समेत चार […]

विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर पांच धोबी मुहल्ला में गुरुवार को घर बनाने के विवाद को लेकर दो परिवार के बीच मारपीट की घटना हुई. दोनों परिवार ने एक दूसरे पर लाठी डंडा और रॉड से हमला कर एक दूसरे को जख्मी कर दिया है.
मारपीट की इस घटना में दोनों परिवार से एक महिला समेत चार लोग जख्मी हुए हैं. जख्मी लोगों में शाहीदा खातून, जाहिद, सद्दाम व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं.
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कैंप दो स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जाहिद की स्थिति गंभीर पाकर रिम्स रेफर कर दिया. घटना के संबंध में सद्दाम ने बताया : उनके पड़ोस में रहने वाले साबिर घर बनवा रहा है. साबिर अपने घर का नाली सद्दाम के घर के तरफ कर रहा था.
इस बात का विरोध करने पर साबिर अपने घर गया और अपने साथ जाबिर, शाहनवाज वह एक अन्य युवक को लेकर आया. सभी के हाथ में लाठी डंडा और रड था. घर में घुसकर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दिया. घटना में शाहिदा खातून का हाथ, जाहिद का सिर व सद्दाम के पूरे शरीर में चोटे आयी है. दूसरे पक्ष के शाहनवाज ने भी मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola