ePaper

Jharkhand : बोकारो DC कार्यालय का कर्मचारी 71 हजार रिश्वत ले रहा था, ACB ने किया गिरफ्तार

Updated at : 06 Dec 2018 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : बोकारो DC कार्यालय का कर्मचारी 71 हजार रिश्वत ले रहा था, ACB ने किया गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो जिला के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल के कार्यालय में गोपनीय शाखा में पदस्थापित मुकेश कुमार को एसीबी ने 71,000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी ने गुरुवार की सुबह डीसी आवास के सामने से आपूर्ति विभाग में डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार से घूस लेते उसे गिरफ्तार किया. मुकेश डीएसओ का […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो जिला के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल के कार्यालय में गोपनीय शाखा में पदस्थापित मुकेश कुमार को एसीबी ने 71,000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी ने गुरुवार की सुबह डीसी आवास के सामने से आपूर्ति विभाग में डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार से घूस लेते उसे गिरफ्तार किया. मुकेश डीएसओ का स्टेनोग्राफर भी है. 12 लाख रुपये के का कोई काम कराने के बदले उसने 6 फीसदी रिश्वत की मांग की थी. जैसे ही उसने 71 हजार रुपये लिये, एसीबी ऑफिसर दीपमाला के नेतृत्व वाली टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. समाहरणालय के कर्मचारी उसकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं.

बताया जाता है कि शिकायतकर्ता ने डीसी आवास के सामने मुकेश को 71 हजार रुपये दिये. रिश्वत ले रहे पीए को राशि देने वाले पर शक हो गया. वह वहां से भागने लगा. लेकिन, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा.

जिस वक्त मुकेश की गिरफ्तारी हुई, डीसी मृत्युंजय बर्णवाल अपने आवास के बाहर टहल रहे थे. उन्होंने आपाधापी देखी, तो एसीबी के डीएसपी चंद्रदेव से बात की. बातचीत का ब्योरा नहीं मिल पाया है.

समाचार लिखे जाने तक एसीबी की टीम बोकारो में थी. टीम आरोपी को अपने साथ धनबाद ले जाने की तैयारी कर रही थी. एसीबी की टीम के साथ धनबाद की कार्यपालक दंडाधिकारी दीपमाला भी मौजूद थीं.

इससे पहले, अहले सुबह एसीबी और मजिस्ट्रेट की टीम बोकारो पहुंची और आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी की योजना पर अमल किया.

बोकारो में मुकेश कुमार का है रसूख

मुकेश कुमार बोकारो डीसी के पीए होने के साथ-साथ सप्लाई विभाग में बड़ा बाबू भी है. बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार की बोकारो समाहरणालय में अच्छी पैठ है. वह स्वास्थ्य विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर बहाल हुआ था. कुछ ही दिनों में बोकारो डीसी का पीए बन गया. इतना ही नहीं, ये बोकारो डीसी के पीए के अलावा सप्लाई विभाग में बड़ा बाबू के पद पर भी काम करने लगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola