डीइ को चाहिए जेइ का नाम, वेज रीविजन लागू हो : संदीप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2018 9:13 AM
विज्ञापन
बोकारो : इस्पात मंत्रालय की ओर से डिप्लोमा इंजीनियर्स (डीइ) को जूनियर इंजीनियर (जेइ) पदनाम के संबंध में आदेश कई दिनों पहले दे दिया गया है. लेकिन, प्रबंधन ने इस मसले को नियम व प्रक्रिया में उलझा कर रखा है. इस्पात मंत्रालय के आदेश पत्र में एक साथ अधिशासी वर्ग का पे-अनोमली व डीइ के […]
विज्ञापन
बोकारो : इस्पात मंत्रालय की ओर से डिप्लोमा इंजीनियर्स (डीइ) को जूनियर इंजीनियर (जेइ) पदनाम के संबंध में आदेश कई दिनों पहले दे दिया गया है. लेकिन, प्रबंधन ने इस मसले को नियम व प्रक्रिया में उलझा कर रखा है. इस्पात मंत्रालय के आदेश पत्र में एक साथ अधिशासी वर्ग का पे-अनोमली व डीइ के लिए जेइ पदनाम का आदेश दिया गया था.
अधिशासी वर्ग में आदेश को एक माह के अंदर लागू कर दिया गया. लेकिन, डीइ का पदनाम आज भी लंबित है. इससे बीएसएल सहित सेल की विभिन्न इकाइयों के डीइ आक्रोशित हैं. हमें पैसा और पदनाम दोनों चाहिए. वेज रिवीजन व पदनाम जल्द ही लागू होना चाहिए. ये बातें बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी यूनियन के अध्यक्ष संदीप कुमार ने बुधवार को कही. बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी यूनियन की आम सभा बुधवार की शाम गांधी चौक सेक्टर-04 पर हुई. संचालन सोनू शाह ने किया. यूनियन के महामंत्री एम तिवारी ने कहा : प्रबंधन की नीतियों से डीइ सबसे ज्यादा शिकार हुए हैं. आइटीआइ और डिप्लोमा होल्डर दोनों का डिग्रेशन किया गया.
आइटीआइ को जहां आठ साल डिग्रेट किया गया, वहीं डिप्लोमा होल्डर को 12 साल डिग्रेट कर दिया गया. डिग्रेशन बहुत बड़ा मुद्दा है. इसमें सुधार की जरूरत है. यूनियन के उपाध्यक्ष रवि शंकर व सचिव पप्पू यादव, अविनाश, रत्नेश मिश्रा, सचिव दीपक, एचके चौहान, सूरज कंसारी, अरुण कुमार, नितेश कुमार, शिव कुमार, सिद्धार्थ सेन, जय किशोर, संजीत कुमार, नरेंद्र दास, बलदेव, राहुल दुबे ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










