ePaper

बालीडीह : पारा शिक्षक की पिटाई के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Updated at : 18 Nov 2018 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
बालीडीह : पारा शिक्षक की पिटाई के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बालीडीह : बालीडीह स्थित गोविंद मार्केट में झाविमो युवा मोर्चा केंद्रीय महासचिव और मुखिया मंतोष सोरेन के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया. कहा : राज्य की स्थापना दिवस के समारोह में अपने अधिकार को लेकर वर्षों से आंदोलनरत पारा शिक्षकों की पिटाई निंदनीय है. यहां तक कि देश […]

विज्ञापन
बालीडीह : बालीडीह स्थित गोविंद मार्केट में झाविमो युवा मोर्चा केंद्रीय महासचिव और मुखिया मंतोष सोरेन के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया.
कहा : राज्य की स्थापना दिवस के समारोह में अपने अधिकार को लेकर वर्षों से आंदोलनरत पारा शिक्षकों की पिटाई निंदनीय है. यहां तक कि देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को भी इस तानाशाही सरकार ने नहीं बख्शा.
मामले की जवाबदेही लेते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. मौके पर मंडल अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, आनंद गोस्वामी, जयनारायण मरांडी, नरेश सिंह, सूर्य नारायण मरांडी, गोविंद टुडू, दीन मोहम्मद अंसारी, जितेंद्र मुर्मू, लाल सिंह सुंडी, विजय, देवेंद्र गोस्वामी, बालेश्वर मुर्मू, रघुनाथ सिंह, मिथिलेश किस्कू, हरी प्रसाद सोरेन आदि मौजूद थे.
बोकारो. पारा शिक्षकों और पत्रकारों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शनिवार को नयामोड़ में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका.
मौके पर राजेंद्र प्रसाद यादव, पीके पांडेय, स्वयंवर पासवान, मोहन चौधरी, यूटीयूसी के आरके झा, सीपीआइ (एम) के देवदीप सिंह दिवाकर, बीडी प्रसाद आदि मौजूद थे. एक अन्य खबर के अनुसार बोकारो जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को सिटी पार्क में हुई.
अध्यक्षता अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने की. बैठक में पारा शिक्षकों के साथ हुए अमानवीय व बर्बरता पूर्ण रवैया का विरोध किया गया. उनके हड़ताल को राज्य महासचिव के निर्देश पर समर्थन दिया गया. बोध गया सम्मेलन में भाग लेने वाले 225 शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में जमा करने का निर्णय लिया गया.
कसमार. आजसू पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य रामसेवक जायसवाल व अशोक कुमार सिंह तथा समाजसेवी राजेश कुमार राय व उपेंद्र कुमार जायसवाल ने पारा शिक्षकों की पिटाई तथा दंडात्मक कार्रवाई की निंदा की है.
चंदनकियारी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बोकारो जिला कमेटी ने पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज की निंदा की. एबीवीपी सह संयोजक राजेश राज माही ने कहा कि पारा शिक्षक पर लाठीचार्ज व हिरासत में लेना निंदनीय है. उनकी जायज मांगों पर सरकार को विचार करना चाहिए. माही ने कहा की छत्तीसगढ़ व बिहार के तर्ज पर यहां भी शिक्षकों को सम्मान मिलना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola