बोकारो : आर कुशवाहा इडी-प्रोजेक्ट व मुकुल प्रसाद इडी-पीएंडए
Updated at : 18 Nov 2018 10:00 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में महाप्रबंधक से अधिशासी निदेशक पद पर प्रोन्नति के लिए रिजल्ट शनिवार को प्रकाशित कर दिया गया है. इसके लिए दो दिवसीय साक्षात्कार बुधवार व गुरुवार को नयी दिल्ली स्थित सेल मुख्यालय में लिया गया था. साक्षात्कार में बीएसएल के आधा दर्जन से अधिक सहित सेल की […]
विज्ञापन
बोकारो : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में महाप्रबंधक से अधिशासी निदेशक पद पर प्रोन्नति के लिए रिजल्ट शनिवार को प्रकाशित कर दिया गया है. इसके लिए दो दिवसीय साक्षात्कार बुधवार व गुरुवार को नयी दिल्ली स्थित सेल मुख्यालय में लिया गया था.
साक्षात्कार में बीएसएल के आधा दर्जन से अधिक सहित सेल की विभिन्न इकाइयों के 50 से अधिक अधिकारी शामिल हुए थे. बोकारो स्टील प्लांट के 03 सहित 31 महाप्रबंधक को प्रोन्नति देकर अधिशासी निदेशक बनाया गया है. बोकारो स्टील प्लांट के प्रशासनिक भवन सहित प्लांट की विभिन्न इकाइयों में शनिवार को महाप्रबंधक से अधिशासी निदेशक बने अधिकारियों की चर्चा होती रही.
प्रोन्नति के साथ 03 का हुआ तबादला : इस्को स्टील प्लांट-बर्नपुर के जीएम-मैकेनिकल मेंटेंनेंस आर कुशवाहा को अधिशासी निदेशक -प्रोजेक्ट, बीएसएल बनाया गया है. इसी तरह इस्को स्टील प्लांट-बर्नपुर के ही जीएम-प्रोजेक्ट मुकुल प्रसाद को अधिशासी निदेशक -पीएंडए, बीएसएल बनाया गया है.
वीके पांडे जीएम (एम) एंड एसआरएम-सीएमओ, बोकारो को अधिशासी निदेशक-एमएम, बीएसएल बनाया गया है. बोकारो स्टील प्लांट के जो 03 महाप्रबंधक (विजय कुमार झा, राजवीर सिंह व संजय शर्मा) को अधिशासी निदेशक के पद पर प्रोन्नति मिली है, उनका तबादला सेल के दूसरे स्टील प्लांट में कर दिया गया है. इसके साथ हीं बीएसएल के 03 अधिकारियों को विभागीय तबादला भी हुआ है.
बीएसएल सहित सेल के महाप्रबंधक से अधिशासी निदेशक के पद पर प्रोन्नत अधिकारी
नाम कहां थे कहां गये
विजय कुमार झा जीएम-यूटिलिटिज, बीएसएल अधिशासी निदेशक -प्रोजेक्ट, आरएमडी
राजवीर सिंह जीएम-एचआरडी, बीएसएल अधिशासी निदेशक -पीएंडए, आरएसपी
संजय शर्मा जीएम-प्रोजेक्ट, बीएसएल अधिशासी निदेशक -सीएमएमजी, कॉरपोरेट ऑफिस
आर कुशवाहा जीएम-मैके. मेंटेंनेंस, आइएसपी अधिशासी निदेशक -प्रोजेक्ट, बीएसएल
मुकुल प्रसाद जीएम-प्रोजेक्ट, आइएसपी अधिशासी निदेशक -पीएंडए, बीएसएल
वीके पांडे जीएम(एम) व एसआरएम-सीएमओ, बोकारो अधिशासी निदेशक -एमएम, बीएसएल
एचपी सिंह अधिशासी निदेशक -एमएम, बीएसएल अधिशासी निदेशक इंजार्च-एमएम, बीएसएल
आरसी श्रीवास्तव अधिशासी निदेशक -प्रोजेक्ट, बीएसएल अधिशासी निदेशक -वर्क्स, बीएसएल
सुधीर कु. अग्रवाल जीएम इंचार्ज-पीएंडए, बीएसएल जीएम-पीएंडए, सीएफपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




