बोकारो : ठेकेदार के घर पर हुई डकैती मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
Updated at : 12 Nov 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : चास के वैभव होटल के पीछे ट्रांसपोर्ट गली निवासी ठेकेदार राम सेवक सिंह के घर हुई डकैती के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने बिहार के जिला नालंदा, थाना नूरसराय, ग्राम गनपुरा निवासी युवक विभाष पासवान उर्फ मृगेंद्र पासवान व गिरिडीह जिला के थाना पचंबा, शांति नगर निवासी पिंकू […]
विज्ञापन
बोकारो : चास के वैभव होटल के पीछे ट्रांसपोर्ट गली निवासी ठेकेदार राम सेवक सिंह के घर हुई डकैती के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने बिहार के जिला नालंदा, थाना नूरसराय, ग्राम गनपुरा निवासी युवक विभाष पासवान उर्फ मृगेंद्र पासवान व गिरिडीह जिला के थाना पचंबा, शांति नगर निवासी पिंकू पांडेय उर्फ पंकज पांडेय को गिरफ्तार किया है.
युवक की तलाशी लेने पर उनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, नौ एमएम की दो गोली, .315 बोर का एक गोली बरामद की गयी है. एसपी कार्तिक एस ने रविवार को बताया कि एसपी के अनुसार, उक्त अपराधियों का गैंग राज्य के रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह व बोकारो में डकैती व लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




