पहलवानों ने धोबिया पाट, लंगी और बांकुड़ी के दांव-पेच दिखाये, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Updated at : 09 Nov 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
पहलवानों ने धोबिया पाट, लंगी और बांकुड़ी के दांव-पेच दिखाये, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

बोकारो : कालाजार…बाकुड़ी…धोबिया पाट…लंगी… ये सब हैं कुश्ती के दांव-पेच. बोकारो के लोगों ने गुरुवार को ये सिर्फ ना सुना, बल्कि देखा भी. मौका था राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का. श्री श्री गोवर्धन पूजा के मौके पर सेक्टर-09 बड़ा खटाल के बीपी मंडल में हुई इस प्रतियोगिता में झारखंड सहित बिहार व यूपी के पहलवानों […]

विज्ञापन
बोकारो : कालाजार…बाकुड़ी…धोबिया पाट…लंगी… ये सब हैं कुश्ती के दांव-पेच. बोकारो के लोगों ने गुरुवार को ये सिर्फ ना सुना, बल्कि देखा भी. मौका था राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का. श्री श्री गोवर्धन पूजा के मौके पर सेक्टर-09 बड़ा खटाल के बीपी मंडल में हुई इस प्रतियोगिता में झारखंड सहित बिहार व यूपी के पहलवानों ने दम दिखाया. प्रतियोगिता में तीन दर्जन से अधिक पहलवान शामिल हुए. विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. आयोजन सेक्टर-09 बड़ा खटाल की ओर से राजद जिलाध्यक्ष बुद्धनारायण यादव के दिशा-निर्देश में हुआ.
अतिथि बोले – पारंपरिक व ऐतिहासिक खेल है कुश्ती
प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सेक्टर चार थाना के थानेदार इंस्पेक्टर इंद्रासन चौधरी ने किया. कहा कि कुश्ती भारत का पारंपरिक व ऐतिहासिक खेल है. इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से कुश्ती को बढ़ावा मिलता है. इससे पहले राजद जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का स्वागत पगड़ी पहना कर किया. कहा कि कुश्ती उपेक्षा की शिकार है. जिला व राज्य स्तर पर कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए किसी तरह कोई सहयोग नहीं मिलता है. नये लोग कुश्ती से नहीं जुड़ रहे हैं.
इस कारण कुश्ती की परंपरा धीरे-धीरे समाप्त हो रही है. लुप्त होती इस परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से हर साल यहां राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. विशिष्ट अतिथि राजद के प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने कहा कि कुश्ती को सरकार को बढ़ावा देना चाहिए.
झारखंड, बिहार और यूपी के पहलवानों ने दिखाया दम
प्रतियोगिता में बोकारो सहित बेरमो, चंद्रपुरा, दुग्दा, रामगढ़, करकेंद, धनबाद, नवादा, आरा, जमुई, बक्सर सहित अन्य स्थानों के पहलवान शामिल हुए. रेफरी की भूमिका बाला यादव, शिव बिहारी सिंह, साधु यादव व जानकी पहलवान (सिटी पार्क) ने निभायी. उद्घोषक दिनेश पटेल, रंजीत कुमार व प्रदीप घोष थे. प्रतियोगिता के आयोजन में शंकर घोष, जितेंद्र यादव, ललन प्रसाद, उग्रीन नारायण, राजेश यादव, लाला यादव, संजय यादव, नंदु घोष, दास जी, उमेश तिवारी, बैजनाथ यादव, मदन व्यास आदि ने योगदान दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola