भस्की पंचायत के लहारजारा में गवई नदी पर बनेगा पुल, बांस के पुल के सहारे जिला के अन्य इलाकों से जुडा है गांव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : जरीडीह प्रखंड के भस्की पंचायत में लाहरजरा के लोगों के लिए खुशखबरी है. डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल के निर्देश पर गवाई नदी पर शीघ्र पुल निर्माण होगा. आरइओ इस पुल का डीपीआर तैयार कर रहा है. गौरतलब है कि इस इलाके में आज भी न तो सड़क है और न ही पुल. दूसरी […]
विज्ञापन
बोकारो : जरीडीह प्रखंड के भस्की पंचायत में लाहरजरा के लोगों के लिए खुशखबरी है. डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल के निर्देश पर गवाई नदी पर शीघ्र पुल निर्माण होगा. आरइओ इस पुल का डीपीआर तैयार कर रहा है. गौरतलब है कि इस इलाके में आज भी न तो सड़क है और न ही पुल. दूसरी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है.
हालात ये हैं कि गांव के लोग आज भी पीने का पानी नदी व नाले से ही लाते हैं. बांस के पुल के सहारे अन्य इलाकों से लोगों ने खुद को जोड़ रखा है. डीसी सेल की टीम ने उक्त गांव का दौरा एक सप्ताह पूर्व किया था. गांव वालों की जानकारी के आधार पर रिपोर्ट दी. इसके बाद पुल बनने का रास्ता साफ हो गया.
सेल की रिपोर्ट के आधार पर लाहरजारा में गवई नदी पर पुल का निर्माण शीघ्र कराया जायेगा. आरइओ के कार्यपालक अभियंता को डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया है. मेरा लक्ष्य दूर दराज क्षेत्र के गांव की समस्याओं को दूर करना है. इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है.
मृत्युंजय कुमार बर्णवाल, डीसी, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन