अब एलइडी की रोशनी से जगमगायेगा शहर व प्लांट
Updated at : 01 Oct 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) क्षेत्र को अब एलइडी से रोशन किया जायेगा. शहर व प्लांट अब एलइडी की रोशनी से जगमगायेगा. पहले फेज में शहर में सेक्टर की 5000 स्ट्रीट लाइट में एलइडी लगायी जायेगी. उसके बाद एडीएम बिल्डिंग सहित अन्य ऑफिस बिल्डिंग में भी एलइडी लगेगी. साथ ही प्लांट के भीतर स्थित […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) क्षेत्र को अब एलइडी से रोशन किया जायेगा. शहर व प्लांट अब एलइडी की रोशनी से जगमगायेगा. पहले फेज में शहर में सेक्टर की 5000 स्ट्रीट लाइट में एलइडी लगायी जायेगी. उसके बाद एडीएम बिल्डिंग सहित अन्य ऑफिस बिल्डिंग में भी एलइडी लगेगी. साथ ही प्लांट के भीतर स्थित ऑफिस में भी एलइडी लगाने की योजना है.
बिजली व ऊर्जा बचाने बचाने के लिए बीएसएल प्रबंधन ने यह पहल की है. एलइडी लगाने से संबंधित प्रस्ताव पारित हो गया है. टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है. वित्तीय वर्ष 2018-19 में एलइडी लगाने का लक्ष्य रखा गया है. सेक्टरों की स्ट्रीट लाइट में क्रमवार एलईडी लगाया जायेगा.
एरियल केबल बंच से बिजली चोरी पर अंकुश
बिजली के पोल पर कंडक्टर लगा होता है, जिससे बिजली की चोरी आसानी से की जा सकती है. बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बीएसएल प्रबंधन ने एरियल केबल बंच लगाने की योजना बनायी है. इसके लिए प्रबंधन की ओर से शनिवार को टेंडर निकाला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




