सेक्टर एक सी के आउट हाउस में दिनदहाड़े चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : नगर के सेक्टर एक सी, आवास संख्या 50 के आउट हाउस में बुधवार को दिन दहाड़े चोरी हुई. उक्त आवास प्रदीप बनर्जी का है. श्री बनर्जी डीटीओ ऑफिस में वेंडर का काम करते हैं. घटना की सूचना स्थानीय थाना को नहीं दी गयी है. चोरों ने आवास की अलमारी में रखा लगभग 50 […]
विज्ञापन
बोकारो : नगर के सेक्टर एक सी, आवास संख्या 50 के आउट हाउस में बुधवार को दिन दहाड़े चोरी हुई. उक्त आवास प्रदीप बनर्जी का है. श्री बनर्जी डीटीओ ऑफिस में वेंडर का काम करते हैं. घटना की सूचना स्थानीय थाना को नहीं दी गयी है. चोरों ने आवास की अलमारी में रखा लगभग 50 हजार रुपया नकद, डेढ़ लाख रुपये मूल्य का जेवरात व अन्य सामान चुरा लिया. प्रदीप बनर्जी के अनुसार, चोरी की यह घटना बुधवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच हुई है.
वह अपने काम से कैंप दो स्थित परिवहन कार्यालय आये थे. श्री बनर्जी की पत्नी आवास में ताला बंद कर घरेलू समान की खरीदारी करने राम मंदिर मार्केट आयी थी. इसी दौरान चोरों ने आवास का ताला तोड़कर आलमारी का लॉक भी तोड़ दिया. अलमारी में रखे नकद रुपये व जेवरात की चोरी कर ली. चोरों ने घर का सारा समान तितर-बितर कर कई जरूरी कागजात, पीतल के बरतन, चांदी का मूर्ति आदि भी चुरा लिया है. श्री बनर्जी ने कहा : वह थाना के चक्कर में फंसकर अपना समय बर्बाद करना नहीं चाहते है. घटना की सूचना उन्होंने स्थानीय थाना को नहीं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










