70 फुट ऊंचे सोमनाथ मंदिर में शेर के पंजा पर विराजेंगे गजानन
Updated at : 28 Aug 2018 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी है. गणेश मंडली की ओर से सिटी सेंटर, सेक्टर चार में श्री गणेश की भव्य पूजा की जायेगी. 19 सितंबर तक चलने वाले आयोजन के लिए तैयारी आकार लेने लगा है. 100 कारीगरों की टीम पंडाल, मूर्ति व सजावट में लगी हुई है. 125 फुट लंबा, 75 फुट […]
विज्ञापन
बोकारो : 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी है. गणेश मंडली की ओर से सिटी सेंटर, सेक्टर चार में श्री गणेश की भव्य पूजा की जायेगी. 19 सितंबर तक चलने वाले आयोजन के लिए तैयारी आकार लेने लगा है. 100 कारीगरों की टीम पंडाल, मूर्ति व सजावट में लगी हुई है. 125 फुट लंबा, 75 फुट चौड़ा और 70 फुट ऊंचा वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर का रूप दिया जा रहा है. हल्का भूरा रंग के इस पंडाल को बनाने में 10 हजार बांस-बल्ली और 4300 मीटर कपड़ा का इस्तेमाल किया जा रहा है. 300 बंडल थर्माकोल का भी इस्तेमाल होगा.
हनुमान सिखायेंगे भक्ति का पाठ : पंडाल के अंदर वीर हनुमान लोगों को भक्ति का पाठ पढ़ायेंगे. पांच मिनट के शो के जरिये भक्त पंडाल के अंदर हनुमान को उड़ते देखेंगे. शो लगातार चलता रहेगा. पंडाल में 10 हाथी स्वरूप फाउंटेन भी लगेंगे. पांच फुट ऊंचे फाउंटेन से लगातार पानी निकलता रहेगा.
शहनाज अख्तर का कार्यक्रम 16 को : तीन दिन झांकी का कार्यक्रम होगा. झांकी के जरिये रामायण, महाभारत व शिव परिवार के बारे में बताया जायेगा. झांकी के लिए दिल्ली, कोलकाता व इलाहाबाद से कलाकार आयेंगे. 16 सितंबर को मशहूर भक्ति गीत गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम होगा.
लाइट से बोकारो में उतरेगा दुबई : आकर्षक लाइटिंग के लिए बंगाल के चंदननगर से लाइट डेकोरेटर्स की टीम को बुलाया गया है. लाइट के जरिये दुबई के बुर्ज-ए-खलीफा को दिखाया जायेगा. साथ ही सर्किट लाइट के जरिये खेल का प्रदर्शन किया जायेगा. इफैक्ट के जरिये हनुमान यात्रा, प्रचलित कार्टून व भारत दर्शन कराया जायेगा. स्वागत के लिए चार लाइट गेट बनाये जायेंगे. वहीं साउंड के लिए 40 एचडी बॉक्स व 25 चोंगा लगाये जायेंगे.
गणेश जी बरसायेंगे भक्तों पर फूल
पंडाल में श्री गणेश शेर के पंजा स्वरूप आकृति में विराजेंगे. 27 फुट ऊंची मूर्ति बनाने के लिए मुंबई गणेश आर्ट से विशेष कारीगरों की टीम आयी है. प्लास्टर ऑफ पेरिस से बन रही इस मूर्ति को बनाने में 25 कारीगर लगे हैं. मूर्ति की खासियत यह कि भगवान की सूंड़ से भक्तों पर फूल की बारिश करायेंगे. मूर्ति के पीछे विशेष लाइट की ग्राफिक्स होगी.
90 हजार की ज्वेलरी और 25 हजार रुपये की धोती
मूर्ति को आकर्षक बनाने के लिए 1.15 लाख रुपया अतिरिक्त खर्च किया जायेगा. 90 हजार रुपये की ज्वेलरी (स्टोन) से मूर्ति को सजाया जायेगा. लाल रंग के मुकुट में गोल्डन, हरा, गुलाबी, गेरूआ रंग के असंख्य रत्न जड़े जायेंगे. वहीं भगवान 25 मीटर की धोती पहनेंगे. सिल्क की यह धोती बनाने में 25 हजार रुपया खर्च किया जायेगा. धोती को भी स्टोन से सजाया जायेगा.
351 घरों में पहुंचेंगे श्री गणेश
गणेश मंडली की ओर से भक्त को भगवान के पास लाने के साथ-साथ भगवान को भक्त के घर भेजने की तैयारी भी है. 351 घरों में श्री गणेश की छोटी मूर्ति पहुंचायी जायेगी. इसके लिए भक्तों को 551-651 रुपया का सहयोग करना होगा. मंडली के सेवकों ने बताया कि समाज को एक सूत्र में बांधने की कोशिश के स्वरूप यह किया जा रहा है. इन मूर्ति में भी स्टोन व रत्न का आकर्षण देखा जा सकता है.
ये हैं आयोजन टीम के सदस्य
अध्यक्ष – डब्बू सिंह. सदस्य : रोशन सिंह, राजकुमार, आलोक वर्मा, संतोष कुमार, अर्चना सिंह, गुड्डु कुमार, संजय ठक्कर, रंजन गुप्ता, रंगनाथ उपाध्याय, आनंद कुमार, धीरज कुमार, शंभु कुमार, अविनाश सिंह, राकेश प्रसाद, अंकुश मंडल, विकास कुमार, दिनेश कुमार, रवि कुमार, पारो, गोविंद, परिमल कुमार, अमित सिंह लक्की, संजीव झा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




