धनबाद जिला बल का सिपाही समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पूर्व के केस में समझौता करने का दबाव बना रहे थे अभियुक्त बोकारो : पुराने केस के विवाद को लेकर सेक्टर 12 स्थित उकरीद मस्जिद के निकट बुधवार की सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर हसन इमाम (44 वर्ष) को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद पुलिस […]

विज्ञापन

पूर्व के केस में समझौता करने का दबाव बना रहे थे अभियुक्त

आपके शहर में

विज्ञापन
बोकारो : पुराने केस के विवाद को लेकर सेक्टर 12 स्थित उकरीद मस्जिद के निकट बुधवार की सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर हसन इमाम (44 वर्ष) को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने अभियुक्त उकरीद बस्ती निवासी धनबाद पुलिस के सिपाही शौकत अली, मुशर्रफ अली व हैदर अली को गिरफ्तार कर लिया है. दो हमलावर मासूक अली व मुस्ताक अली फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया गया है. सभी हमलावर एक ही परिवार के सदस्य है. शौकत अली, मासूक अली व मुस्ताक अली तीनों के पिता हैदर अली है. मुशर्रफ अली हैदर अली का नाती है.
गंभीर रूप से जख्मी हसन इमाम को बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मस्जिद से नमाज पढ़कर निकला तो कर दिया हमला
पुलिस ने उकरीद बस्ती निवासी जख्मी हसन इमाम के बयान पर उक्त पांचों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दोनों परिवार के बीच पुरानी दुश्मनी है. हसन इमाम बकरीद के मौके पर उकरीद बस्ती स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर सुबह साढ़े आठ बजे बाहर निकले. वह पैदल अपने घर जा रहे थे. मस्जिद से लगभग एक सौ मीटर दूरी पर सभी अभियुक्त लाठी-डंडा, रड आदि से लैस होकर खड़े थे. हसन इमाम जैसे पहुंचे. पुराने केस में समझौता करने की बात कह रड से हमला कर दिया. इस कारण हसन ईमाम का सिर जख्मी हो गया. जब वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे तो सभी अभियुक्तों ने लाठी-डंडा से मारपीट की.
घटना को देखकर जब स्थानीय लोग दौड़े तो सभी अभियुक्त भाग गये. उल्लेखनीय है कि हैदर अली के परिवार के सदस्यों ने वर्ष 2016 में भी हसन इमाम के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर परिवार के कई सदस्यों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. यह मामला सेक्टर 12 थाना कांड संख्या-101/16 के तहत दर्ज है. मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है. सूचक के अनुसार, अभियुक्त पुराने केस में समझौता करने का दबाव बना रहे थे. सूचक ने इससे इन्कार कर दिया. इसी बात से आक्रोशित होकर अभियुक्तों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola