भाई-बहन को बंधक बनाने वाले मां-बेटा गिरफ्तार
Updated at : 22 Aug 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 229 निवासी मंजूश्री घोष और उसके भाई दीपक घोष को उनके घर पर कब्जा करने की नीयत से बंधक बनाये जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसमें स्व. मंतोष कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी (42 वर्ष) और पुत्र […]
विज्ञापन
बोकारो : को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 229 निवासी मंजूश्री घोष और उसके भाई दीपक घोष को उनके घर पर कब्जा करने की नीयत से बंधक बनाये जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसमें स्व. मंतोष कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी (42 वर्ष) और पुत्र अनिश विशाल (20 वर्ष) शामिल हैं.
दोनों को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 307 निवासी हैं. मंतोष कुमार की मौत के बाद उनकी पत्नी व पुत्र ही प्लाॅट संख्या 229 में नव ज्योति क्लिनिक का संचालन कर रहे थे. इधर, बीजीएच में इलाजरत मंजूश्री घोष व उसके भाई को चिकित्सकों ने मानसिक बीमारी के इलाज के लिए मंगलवार को रांची के सीआइटी अस्पताल रेफर कर दिया.
बोकारो ओल्ड जेवियर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सारी व्यवस्था कर दोनों को रांची में भर्ती कराया. उनकी सुरक्षा के लिए बोकारो से दो पुलिस कर्मियों को भी रांची भेजा गया है. ओल्ड जेवियर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि मकान कब्जा करने की नियत से अभियुक्तों ने दोनों भाई-बहन को उनके घर में ही बंधक बना लिया और गलत दवा देकर उन्हें मारने की कोशिश की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




