डकैती मामले में धनबाद से आभूषण व्यवसायी समेत तीन गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 8:22 AM

विज्ञापन

झरिया : बोकारो पुलिस ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी प्लॉट 21 निवासी डॉ सरोज कुमार के यहां हुई डकैती के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. रविवार की देर रात झरिया की सोना पट्टी से व्यवसायी विशाल व आभूषण कारीगर शरद को पकड़ा गया. बोकारो पुलिस झरिया थाना पहुंची और थानेदार उपेंद्र नाथ राय को […]

विज्ञापन
झरिया : बोकारो पुलिस ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी प्लॉट 21 निवासी डॉ सरोज कुमार के यहां हुई डकैती के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. रविवार की देर रात झरिया की सोना पट्टी से व्यवसायी विशाल व आभूषण कारीगर शरद को पकड़ा गया. बोकारो पुलिस झरिया थाना पहुंची और थानेदार उपेंद्र नाथ राय को मामले की जानकारी दी.
बाद में झरिया पुलिस के सहयोग से सोना‌ व्यवसायी विशाल के झरिया स्थित आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. आभूषण कारीगर शरद भी पकड़ा गया. वहीं बस्ताकोला क्षेत्र में छापामारी कर पुलिस ने भगवान नामक‌ व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इससे पूर्व जोड़ापोखर थाना क्षेत्र से तीन आरोपी पकड़े गये थे. इनलोगों ने बोकारो में ‌लूट व डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई जानकारियां दी थीं. उनकी निशानदेही पर झरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी. झरिया थानेदार उपेंद्र नाथ राय ने कहा कि बाेकारो पुलिस तीनों को अपने‌ साथ ले गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola