बेरमो : विधायक जगरनाथ महतो को हार्ट अटैक, भर्ती
Updated at : 14 Aug 2018 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

बेरमो : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गयी. आनन-फानन में उन्हें बीजीएच में भर्ती कराया गया. बाद में रांची स्थित मेडिका अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों के अनुसार उन्हें माइनर हर्ट अटैक आया है. सोमवार की सुबह छह बजे धनबाद घर लौट रहे श्री महतो को महुदा के आसपास बेचैनी […]
विज्ञापन
बेरमो : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गयी. आनन-फानन में उन्हें बीजीएच में भर्ती कराया गया. बाद में रांची स्थित मेडिका अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों के अनुसार उन्हें माइनर हर्ट अटैक आया है.
सोमवार की सुबह छह बजे धनबाद घर लौट रहे श्री महतो को महुदा के आसपास बेचैनी होने लगी. उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की. इसके बाद उन्हें बीजीएच ले जाया गया. यहां डॉ सतीश कुमार की देखरेख में इलाज शुरू हुआ. इसके बाद शाम तीन बजे विधायक को मेडिका अस्पताल ले जाया गया.
वहां कार्डियोलाॅजिस्ट डॉ दीपक गुप्ता की देखरेख में इलाज किया जा रहा है. विधायक श्री महतो के बीमार होने की खबर पाकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रांची के सांसद रामटहल चौधरी, बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटूल समेत नावाडीह, चंद्रपुरा व भंडारीदह से कई समर्थक भी अस्पताल पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




