तीन वर्षीया बच्ची से अप्राकृतिक यौनाचार करने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के झोंपड़ी कॉलोनी निवासी एक युवक को पुलिस ने तीन वर्ष की बच्ची से अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वाला युवक झोंपड़ी कॉलोनी निवासी राहुल कुमार राम (20 वर्ष) है. घटना की प्राथमिकी पीड़ित बच्ची की माता ने दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन
बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के झोंपड़ी कॉलोनी निवासी एक युवक को पुलिस ने तीन वर्ष की बच्ची से अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वाला युवक झोंपड़ी कॉलोनी निवासी राहुल कुमार राम (20 वर्ष) है. घटना की प्राथमिकी पीड़ित बच्ची की माता ने दर्ज करायी है.
बच्ची की माता के अनुसार, गत तीन दिन से लगातार राहुल बच्ची को अपने घर में बुलाकर दरवाजा बंद कर अप्राकृतिक यौनाचार कर रहा था. गत आठ अगस्त की शाम राहुल बच्ची को अपने घर ले गया. इसके बाद दरवाजा बंद कर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया. घटना के बाद बच्ची को कपड़ा से साफ कर घर भेज दिया.
बच्ची की माता को शंका हुई, तो उसने पूछताछ की. पूछताछ में बच्ची ने घटना की पूरी जानकारी अपनी मां को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां राहुल के पास जाकर इस संबंध बातचीत की, तो राहुल ने हल्ला करने पर बच्ची की माता को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद घटना की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस घटना की प्राथमिकी पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola