आदिवासी अधिकार की रक्षा को कांग्रेस कृतसंकल्पित : मंजूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 6:34 AM

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को शिबूटांड बजरंगबली मंदिर प्रांगण में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया. शुरुआत जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने भगवान बिरसा मुंडा के तसवीर पर माल्यार्पण से की. कहा : संविधान में प्रदत्त आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस कृतसंकल्पित है. अध्यक्षता कांग्रेस अनुसूचित जनजाति […]

विज्ञापन
बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को शिबूटांड बजरंगबली मंदिर प्रांगण में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया. शुरुआत जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने भगवान बिरसा मुंडा के तसवीर पर माल्यार्पण से की. कहा : संविधान में प्रदत्त आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस कृतसंकल्पित है.
अध्यक्षता कांग्रेस अनुसूचित जनजाति मोरचा के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार सोरेन ने की. मौके पर चौहान महतो, मिहिलाल मांझी, रावण हांसदा, सुधीर कुमार, कुमार मांझी, जीवन सोरेन, परमेश्वर सोरेन, लखन सोरेन, पानु सोरेन, लालबाबू सोरेन, चेतन हांसदा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
बोकारो सरना विकास समिति : बोकारो सरना विकास समिति की ओर से सेक्टर 12 सरना स्थल पर गुरुवार को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया. शुरुआत पूर्वजों की तसवीर पर माल्यार्पण से की गयी. मुख्य अतिथि बी उरांव, विजय राजेश बारला, रजत मणि बाखला, चंद्रमोहन हांसदा, राज कुमार पात्रो, निशा टुडू ने पौध रोपण किया.
अतिथियों ने सीएनटी एक्ट, एसपीटी एक्ट व पांचवां अनुसूची सरना धर्म कोड पर भी चर्चा की. अध्यक्षता महेश मुंडा व संचालन रोहित तिग्गा ने किया. मौके पर अनिल मुंडा, सुरेश कुमार सोरेन, आरसी भगत, मलो उरांव, रिता भगत, बी उरांव, मंजू तिर्की, नारायण उरांव आदि मौजूद थे.
बोकारो विकास फोरम : बोकारो विकास फोरम की ओर से गुरुवार को उकरीद पंचायत भवन में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन
किया गया. कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण से शुरू हुई. अध्यक्षता पंसस अजहर अंसारी व संचालन छोटे लाल सोरेन ने किया. मौके पर ख्वाजा गुलाम, सोनाक्षी सोरेन, सीता सोरेन, अब्दूल मन्नान अंसारी, मंगल घांसी आदि मौजूद थे.
आदिवासी समाज : बिरसा आश्रम नया मोड़ में गुरुवार को आदिवासी समाज की ओर से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि बीएसएल महाप्रबंधक कार्मिक अनुज हेंब्रम व विशिष्ट अतिथि आदिवासी सांस्कृतिक विकास परिषद के अध्यक्ष मनोरंजन बोदरा व महामंत्री फ्रांसिस सरवन ने शुरुआत की. अतिथियों ने भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण किया. इससे पूर्व आदिवासी रीति रिवाज से अतिथियों का स्वागत किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम से आदिवासी संस्कृति को दिखाया गया. अध्यक्षता समाज अध्यक्ष मुरलीचांद मांझी व संचालन बिनोद बिहारी सोरेन ने किया. मौके पर पूर्व मुखिया दुर्गा प्रसाद सोरेन, सुंदर सोरेन, बानेश्वर सोरेन, मंगल टुडू, राजेश, काली टुडू, रघु टुडू आदि थे.
जरीडीह में धूमधाम से बना अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस : जैनामोड़. जरीडीह व चास प्रखंड के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. चास प्रखंड के कनारी पंचायत के बरूवाटांड़ में आदिवासी सेंगेल अभियान के तत्वावधान में बोकारो जिला संयोजक सुखदेव मुर्मू के नेतृत्व में तुपकाडीह में आदिवासी महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने रैली निकाली. जरीडीह प्रखंड के बेलडीह पंचायत स्थित पिपडामोड़ में भी वीर सिदो-कानू मेमोरियल क्लब सरायिबंधा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी जाहेर डेवलपमेंट सोसाइटी के संस्थापक डॉ रतन लाल मांझी ने कहा : आदिवासी समुदाय लंबे समय से अपने अस्तित्व, पहचान, भाषा संस्कृति और संसाधनों पर हक के लिए संघर्ष कर रहा है. विशिष्ट अतिथि के रूप में जरीडीह प्रमुख बांबूचंद सोरेन मौजूद थे. मौके पर जिप सदस्य सुनीता टुडू, जमुना, पंकज मरांडी, झारखंड दिशोम पार्टी के अध्यक्ष खिरोधर मुर्मू, हजारीबाग प्रमंडल संयोजक जगदेव हेंबरम, वीरेंद्र, शोभा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola