बोकारो में पदस्थापित 17 दारोगा बने इंस्पेक्टर
Updated at : 01 Aug 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस स्थापना परिषद की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में राज्य के 262 दारोगा को इंस्पेक्टर पद में प्रोन्नति दी गयी है. इसमें बोकारो में पदस्थापित 17 दारोगा भी शामिल हैं. प्रोन्नत किये गये बोकारो के दारोगाओं में से एक को छोड़ कर सभी का दूसरे जिले […]
विज्ञापन
बोकारो : झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस स्थापना परिषद की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में राज्य के 262 दारोगा को इंस्पेक्टर पद में प्रोन्नति दी गयी है. इसमें बोकारो में पदस्थापित 17 दारोगा भी शामिल हैं.
प्रोन्नत किये गये बोकारो के दारोगाओं में से एक को छोड़ कर सभी का दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया है. इन सभी पदाधिकारियों को पहले आठ दिन का विशेष प्रशिक्षण लेना पड़ेगा, इसके बाद वह इंस्पेक्टर बनेंगे.
निर्धारित समय के अंदर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करने वाले दारोगा को इंस्पेक्टर पद का वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें फिर से दारोगा की कोटि में पदस्थापित कर दिया जायेगा.एसपी कार्तिक एस ने प्रोन्नति पाकर इंस्पेक्टर बने जिले के 16 दारोगाओं को मंगलवार को विरमित कर दिया है.एसपी ने प्रोन्नति पाएं सभी इंस्पेक्टर को अविलंब स्थानांतरित हुए जिला में योगदान देने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




