कई मामलों में फरार चल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 01 Aug 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
कई मामलों में फरार चल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

बोकारो : बीएस सिटी थाना पुलिस ने सोमवार की रात को विशेष छापामारी अभियान चला कर कई मामलों में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. इसमें दुंदीबाद के सरदार मुहल्ला निवासी सोनू कुमार ठाकुर, सेक्टर नौ डी, स्ट्रीट संख्या 35, आवास संख्या 535 निवासी जितेंद्र कुमार, दुंदीबाद बाजार के मछलीपट्टी निवासी दीपक पांडेय, […]

विज्ञापन
बोकारो : बीएस सिटी थाना पुलिस ने सोमवार की रात को विशेष छापामारी अभियान चला कर कई मामलों में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. इसमें दुंदीबाद के सरदार मुहल्ला निवासी सोनू कुमार ठाकुर, सेक्टर नौ डी, स्ट्रीट संख्या 35, आवास संख्या 535 निवासी जितेंद्र कुमार, दुंदीबाद बाजार के मछलीपट्टी निवासी दीपक पांडेय, महावीर मुंडा और बीएसएल एलएच, स्ट्रीट संख्या 10 निवासी लालू पाठक शामिल हैं.
बीएस सिटी थाना परिसर में मंगलवार को सिटी डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लालू पाठक, महावीर मुंडा व दीपक मुंडा के खिलाफ मारपीट, चोरी व अन्य पुराने मामले में न्यायालय से स्थायी वारंट जारी है. सोनू कुमार ठाकुर के खिलाफ अपनी पत्नी प्यारी देवी की हत्या जला कर करने का आरोप है. मृतका की मां पश्चिम बंगाल के पुराना झालदा निवासी सीता देवी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है. जितेंद्र कुमार के खिलाफ बीएसएल का आवास दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है. यह केस सेक्टर तीन बी, आवास संख्या 470 निवासी अनिल कुमार राय ने किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola