सड़क दुर्घटना में रांची के पत्रकार की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बाेकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र में बाराडीह मोड़ के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय पत्रकार राजेश उपाध्याय (पिता स्व सारंधर उपाध्याय) की मौत हो गयी. वह रांची में एक दैनिक अखबार के पत्रकार थे. मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले थे. वर्तमान में परिवार के साथ […]
विज्ञापन
बोकारो : बाेकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र में बाराडीह मोड़ के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय पत्रकार राजेश उपाध्याय (पिता स्व सारंधर उपाध्याय) की मौत हो गयी. वह रांची में एक दैनिक अखबार के पत्रकार थे. मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले थे. वर्तमान में परिवार के साथ रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के निवारणपुर में रहते थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजेश अपनी बाइक से रांची से बोकारो जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी कार (डब्ल्यूबी 02 जेड 2089) से जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
कार से मिली देसी शराब : जरीडीह थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने एसयूवी कार की तलाशी ली, तो वाहन में तीन बोरा देसी शराब के पाउच मिले. दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. हालांकि दुर्घटना के बाद एसयूवी का चालक भाग गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन