क्षेत्रीय क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता में एलक्यूसी एक की टीम प्रथम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बीएसएल के मिल्स व सर्विसेज जोन की क्षेत्रीय क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बिजनेस एक्सलेंस विभाग के सहयोग से किया गया. इसमें छह विभागों की क्वालिटी सर्किल टीमों ने अपनी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया. एचआरसीएफ विभाग की एलक्यूसी एक को प्रथम, इसीडी की क्वालिटी सर्किल – 2791 को द्वितीय व यातायात […]
विज्ञापन
बोकारो : बीएसएल के मिल्स व सर्विसेज जोन की क्षेत्रीय क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बिजनेस एक्सलेंस विभाग के सहयोग से किया गया. इसमें छह विभागों की क्वालिटी सर्किल टीमों ने अपनी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया. एचआरसीएफ विभाग की एलक्यूसी एक को प्रथम, इसीडी की क्वालिटी सर्किल – 2791 को द्वितीय व यातायात विभाग की क्वालिटी सर्किल संख्या 165 की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. महाप्रबंधक (सेवाएं) डी चट्टोपाध्याय ने विजेता टीमों को पुरस्कार दिया. सहायक महाप्रबंधक (टेलिकॉम) आइसी त्रिवेदी, उप प्रबंधक (टेलिकॉम) एम गुप्ता व उप प्रबंधक (एसीवीएस) एसडी तिवारी निर्णायक दल में शामिल थे. उप महाप्रबंधक (सीआरएम) एके सिन्हा अध्यक्ष की भूमिका में थे. अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन इआरएस विभाग की रमानम्मा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन