बोकारो में घर में घुसकर छात्रा के साथ मारपीट

Updated at : 17 Jul 2018 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो में घर में घुसकर छात्रा के साथ मारपीट

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत बाजार टांड़ निवासी एक 24 वर्षीय छात्रा के घर में घुसकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट के बाद छात्रा के लिखित आवेदन पर मंगलवार को थाना में कांड संख्या 92/2018 भादवि की धारा 341, 323, 452, 354, 506, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी […]

विज्ञापन

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत बाजार टांड़ निवासी एक 24 वर्षीय छात्रा के घर में घुसकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट के बाद छात्रा के लिखित आवेदन पर मंगलवार को थाना में कांड संख्या 92/2018 भादवि की धारा 341, 323, 452, 354, 506, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना सोमवार अपराह्न चार बजे की है. घटना के संबंध में छात्रा ने थाना में लिखित आवेदन दिया है.

आवेदन में कहा गया कि सीसीएल फेज दो निवासी एक युवक उसे जबरन तीन वर्ष से मोबाइल पर कॉल करके तंग करता था तथा कम्प्यूटर क्लास करने जाने पर वहां आकर तंग करता था. जिसके कारण उसने कम्प्यूटर क्लास जाना छोड़ दिया था. वह उसे जबरन प्रेम करने को कहता था. उसकी हरकतों से वह बेहद परेशान रहती थी.

सोमवार को अपराह्न चार बजे सीसीएल फेज दो निवासी उक्त युवक और निशन हाट निवासी उसका एक अन्य दोस्त बाजारटांड़ स्थित उसके घर पर जबरन घुस आये और उसके साथ मारपीट की. छात्रा की लिखित शिकायत के बाद थाना के सअनि एके दूबे तथा कमलेश सिंह ने दोनों को मंगलवार की रात्रि को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola