बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में न बरतें कोई कोताही: डीआइसी
Updated at : 15 Jul 2018 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : कैंप दो स्थित सदर अस्पताल में शनिवार को डीआइसी (डायरेक्टर इन चीफ हेल्थ) डॉ राजेंद्र पासवान पहुंचे. सदर अस्पताल के ओपीडी, मरीज भर्ती वार्ड, इमरजेंसी सेवा कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, एसएनआइसीयू व डायलिसिस कक्ष का निरीक्षण किया. कहा : बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में किसी प्रकार की कोताही न बरतें. संस्थागत प्रसव का प्रतिशत […]
विज्ञापन
बोकारो : कैंप दो स्थित सदर अस्पताल में शनिवार को डीआइसी (डायरेक्टर इन चीफ हेल्थ) डॉ राजेंद्र पासवान पहुंचे. सदर अस्पताल के ओपीडी, मरीज भर्ती वार्ड, इमरजेंसी सेवा कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, एसएनआइसीयू व डायलिसिस कक्ष का निरीक्षण किया. कहा : बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में किसी प्रकार की कोताही न बरतें.
संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढायें. रात्रि बेला में आने वाली गर्भवती के प्रसव पर खास ध्यान दें. किसी भी स्थिति में गर्भवती महिलाओं को नहीं लौटायें. एमआर (मिजिल्स रूबैला) अभियान को सफल बनाने में भरपूर सहयोग करें. अस्पताल में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी जल्द पूरी होगी. सरकार की ओर से पहल शुरू कर दी गयी है. मौके पर डीएस डॉ अर्जुन प्रसाद सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. इससे पूर्व डॉ पासवान बोकारो जेनरल अस्पताल पहुंचे. निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि बीजीएच की ओर से आइ बैंक के लिए सरकार को आवेदन दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




