प्रजातंत्र में प्रजा का मजबूत होना जरूरी

Updated at : 09 Jul 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रजातंत्र में प्रजा का मजबूत होना जरूरी

बोकारो : प्रजातंत्र में प्रजा को मजबूत होना चाहिए. कमजोर प्रजा से देश कमजोर होती है. प्रजा उसी को माना जा सकता है, जो देश को अपना समझे. सिर्फ देश में रहने से कोई प्रजा नहीं हो सकता. यह बात विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरन्नाथ शाही ने कही. रविवार को सेक्टर 03 स्थित […]

विज्ञापन
बोकारो : प्रजातंत्र में प्रजा को मजबूत होना चाहिए. कमजोर प्रजा से देश कमजोर होती है. प्रजा उसी को माना जा सकता है, जो देश को अपना समझे. सिर्फ देश में रहने से कोई प्रजा नहीं हो सकता. यह बात विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरन्नाथ शाही ने कही. रविवार को सेक्टर 03 स्थित सशिविमं में विहिप का 03 दिवसीय प्रांतीय बैठक संपन्न हुआ. श्री शाही समापन समारोह में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे.
अल्पसंख्यक कौन, तय हो : श्री शाही ने कहा : अल्पसंख्यक के नाम पर देश की राजनीति चल रही है. अल्पसंख्यक वह होता है, जो संख्या व सुविधा के आधार पर कमजोर हो. देश के कथित अल्पसंख्यक किसी रूप से कमजोर नहीं हैं. कई उदाहरण है, जिसमें कथित अल्पसंख्यक बहुसंख्यक को परेशान करते हैं. कहा : अल्पसंख्यक कौन है, यह तय करना होगा.
हिंदुओं को सिंह गर्जना करनी होगी : श्री शाही ने कहा : हिंदुओं का असली दुश्मन स्वयं हिंदू ही हैं. हिंदू अपने पक्ष की आवाज उठाना भूल गया है. इसी कारण हर स्थिति में दबना हिंदुओं को ही पड़ता है. कहा : यह समझना होगा कि जहां हिंदू नहीं रहता, वहां हिंदुस्तान नहीं रहता. इसी कारण अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान बना. हिंदुओं को फिर से सिंह गर्जना करनी होगी. हिंदुओं को आवाज देने के लिए विश्व हिंदू परिषद लगातार अभियान चला रहा है.
संविधान की गलत प्रस्तुति दे रहे हैं पत्थलगड़ी समर्थक : श्री शाही ने कहा : देश को हर तरफ से कमजोर करने का काम विदेशी ताकत कर रही है. खुंटी जिला के पत्थलगड़ी के संदर्भ में कहा : संविधान की गलत प्रस्तुति देकर समर्थक सरकार को खुला चुनौती दे रहे हैं. पत्थलगड़ी की आड़ में देश विरोधी काम हो रहा है. सरकार को इस मसले पर फौरन एक्शन लेना चाहिए. कहा : सरकार का काम प्रजा के मस्तिष्क से भय को हटाना होता है.
झारखंड गौरव पत्रिका का विमोचन : कार्यक्रम के दौरान झारखंड गौरव पत्रिका का विमोचन किया गया. केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, मंत्री केशव राजू, भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, कार्याध्यक्ष योगेंद्र नाथ सिंह, विहिप बोकारो जिला अध्यक्ष अभय सिंह, बोकारो महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला, मातृशक्ति प्रमुख शिला त्रिपाठी, अशोक अग्रवाल, नंदन चौहान, विशाल अग्रवाल, राजेश दुबे, कमल किशोर आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola