कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर साबित होगा शक्ति एप्प : रेहाना

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो जिला महिला कांग्रेस पार्टी की बैठक शनिवार को सेक्टर तीन प्रधान कार्यालय में हुई. अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने की. इसमें जिला प्रभारी रेहाना खातून व पार्टी जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी शामिल हुए. श्रीमती खातून ने कहा : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के लिए शक्ति एेप मोबाइल का प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो जिला महिला कांग्रेस पार्टी की बैठक शनिवार को सेक्टर तीन प्रधान कार्यालय में हुई. अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने की. इसमें जिला प्रभारी रेहाना खातून व पार्टी जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी शामिल हुए. श्रीमती खातून ने कहा : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के लिए शक्ति एेप मोबाइल का प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है. यह कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर साबित होगा. अब महिला कार्यकर्ता अपनी बातों को सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष रख सकेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा : कांग्रेस के प्रति महिलाओं का रूझान बढ़ा है. वर्ष 2019 के चुनाव में पीएम मोदी के जुमलेबाज सरकार को जनता नकार देगी. पार्टी पर आस्था रखते हुए आप की चास नगर महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, अनिता, राजकुमारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर धर्मशीला त्रिपाठी, रंजु देवी, सुनीता पाठक, गायत्री देवी, अजमिना खातून, उर्मिला देवी, आशा देवी, मुर्शरत जबीन, धर्मशीला देवी, रेणु देवी, अनिता देवी, बिजली देवी आदि मौजूद थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola