पल्सर सवार बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ उड़ाये 22 हजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सेक्टर तीन बी में शाम के समय बीच सड़क पर हुई घटना बोकारो : काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार बदमाश ने शुक्रवार की शाम सेक्टर तीन बी आवास संख्या 108 निवासी पंकज कुमार की कार का शीशा तोड़कर 22 हजार रुपये से भरा बैग ले भागे. यह घटना शाम लगभग चार बजे पंकज […]
विज्ञापन
सेक्टर तीन बी में शाम के समय बीच सड़क पर हुई घटना
आपके शहर में
विज्ञापन
बोकारो : काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार बदमाश ने शुक्रवार की शाम सेक्टर तीन बी आवास संख्या 108 निवासी पंकज कुमार की कार का शीशा तोड़कर 22 हजार रुपये से भरा बैग ले भागे. यह घटना शाम लगभग चार बजे पंकज कुमार के आवास के समीप ही हुई है. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची. भुक्त भोगी से पूछताछ कर पुलिस वापस लौट गयी.
कैसे हुई घटना : घटना के संबंध में भुक्तभोगी पंकज कुमार ने बताया : शाम पौने चार बजे वह सेक्टर-4 एसबीआइ मुख्य शाखा से घर लौटे थे. इस दौरान मारुति कार (जेएच09एजे-9352) को घर के नीचे लॉक कर खड़ा कर दिया और दूसरी मंजिल स्थित अपने घर चले गये. कुछ देर में ही आवास के नीचे से धम्म-धम्म की आवाज सुनायी पड़ी. आवाज सुनकर उन्होंने बालकॉनी से नीचे झांककर देखा तो एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश कार का शीशा अपनी कोहनी से तोड़ रहे थे. पंकज शोर मचाकर भागते हुए नीचे आये. इस दौरान बदमाश कार की पिछली सीट पर रखे बैग को लेकर भाग गये.
उक्त बैग में लगभग 22 हजार रुपये नकद तथा चेक बुक था. घटना के दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों में एक गाड़ी स्टार्ट कर बाइक पर ही बैठा हुआ था. जबकि दूसरा अपराधी कार का शीशा तोड़ रहा था. पंकज ने अपराधियों का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गये. आशंका जतायी जा रही है कि बैंक से निकलने के बाद अपराधियों ने मोटी रकम निकालने के आशंका में इस घटना को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन