अपराधियों ने की पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास पर फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल से पुलिस ने गोली का एक खोखा किया बरामद अनुसंधान में जुटी पुलिस चास : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उसरडीह गांव निवासी अंबिका खवास के घर पर 28 जून की रात स्कॉरपियो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत कायम करने का प्रयास किया. घटना स्थल से पुलिस ने गोली का एक खोखा बरामद किया […]

विज्ञापन

घटनास्थल से पुलिस ने गोली का एक खोखा किया बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन
अनुसंधान में जुटी पुलिस
चास : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उसरडीह गांव निवासी अंबिका खवास के घर पर 28 जून की रात स्कॉरपियो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत कायम करने का प्रयास किया. घटना स्थल से पुलिस ने गोली का एक खोखा बरामद किया है. घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को श्री खवास ने चास मु थाना में नौ अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
घटना के संबंध में चास मु. थानेदार आनंद झा ने बताया : स्कॉरपियो वाहन पर सवार होकर 28 जून की रात लगभग नौ अपराधी अंबिका ख्वास के आवास पर पहुंचे थे. कुछ अपराधी श्री ख्वास के आवास के बाउंड्री में घुस गये.
बाउंड्री के अंदर श्री ख्वास की विवाहित पुत्री अंजनी कुमारी (28 वर्ष) बैठी थी. अपने आप को पुलिस बताकर अंजनी को पापा को बुलाने के लिए कहा. पुत्री ने पापा को आवाज दी. पुत्री की आवाज सुनकर श्री ख्वास नीचे उतरने लगे, तो अपराधी उनके आवास पर एक फायरिंग कर स्कॉरपियो पर बैठकर फरार हो गये. थानेदार ने इस मामले का यथाशीघ्र खुलासा कर देने का दावा किया है.
लाइसेंसी राइफल देखकर फरार हो गये अपराधी
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री खवास ने बताया : अपराधी सफेद रंग की स्कॉरपियो से आये थे. अपराधियों की संख्या नौ थी. बेटी ने जब रात के समय चिल्ला कर कहा कि पुलिस उन्हें बुला रही है. इस बात पर श्री ख्वास को शंका हुआ. उन्होंने बरामदा से झांक कर देखा तो सभी व्यक्ति सिवील ड्रेस में थे. अपनी सुरक्षा के मद्येनजर श्री ख्वास अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर आवास से नीचे उतरने लगे. श्री ख्वास के हाथ में राइफल देखकर अपराधी डर के कारण एक हवाई फायरिंग कर जल्दी से स्कॉरपियो पर बैठकर फरार हो गये. श्री ख्वास के अनुसार, एक अपराधी के हाथ में पिस्तौल था. जो दहशत कायम करने के लिये एक हवाई फायरिंग कर स्कॉरपियो पर बैठकर फरार हो गया. उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. उन्हें किसी प्रकार की कोई धमकी भी नहीं मिली है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola