बिना पढ़े कैसे देंगे सेमेस्टर छह की परीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो के सभी डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत सेमेस्टर छह के विद्यार्थी परेशान हैं. विभावि प्रशासन द्वारा सत्र 2015-18 के स्टूडेंट्स के लिए सेमेस्टर छह की परीक्षा तिथि 20 जुलाई से तय कर दी गयी है. इस वजह से उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए काफी कम समय मिल रहा है. विद्यार्थियों का कहना […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो के सभी डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत सेमेस्टर छह के विद्यार्थी परेशान हैं. विभावि प्रशासन द्वारा सत्र 2015-18 के स्टूडेंट्स के लिए सेमेस्टर छह की परीक्षा तिथि 20 जुलाई से तय कर दी गयी है. इस वजह से उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए काफी कम समय मिल रहा है. विद्यार्थियों का कहना है कि सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों की परीक्षा 27 अप्रैल को संपन्न हुई.
परिणाम 11 मई को निकाला गया. अब तुरंत सेमेस्टर की परीक्षा देने का फरमान जारी कर दिया गया. परीक्षा की तैयारी का समय नहीं मिला. एक सेमेस्टर की तैयारी के लिए कम से कम छह माह का समय मिलना ही चाहिए. बोकारो स्टील सिटी कॉलेज, चास कॉलेज चास, आरवीएस कॉलेज सेक्टर 12, एसएस कॉलेज चास सहित बोकारो जिले के अन्य डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत (सेमेस्टर छह) विद्यार्थी रोजाना कॉलेज पहुंचते हैं. कॉलेज प्रबंधन को अपनी परेशानी बताते हैं. पर कोई हल नहीं निकलता है. कॉलेज प्रबंधन के चुप्पी से विद्यार्थी परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन