36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विस्थापित ऐश पौंड प्रभावित मोरचा की बैठक

बोकारो: विस्थापित ऐश पौंड प्रभावित मोरचा की बैठक महुआर में शनिवार को हुई. अध्यक्षता मोरचा के अध्यक्ष देवाशीष सिंह व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अजरुन रवानी ने किया. इस दौरान मोरचा का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष देवाशीष सिंह, उपाध्यक्ष निवारण महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अजरुन रवानी, महासचिव जागेश्वर रजवार, युधिष्ठिर रजवार, सचिव निदेश सिंह, राजेश रवानी, […]

बोकारो: विस्थापित ऐश पौंड प्रभावित मोरचा की बैठक महुआर में शनिवार को हुई. अध्यक्षता मोरचा के अध्यक्ष देवाशीष सिंह व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अजरुन रवानी ने किया.

इस दौरान मोरचा का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष देवाशीष सिंह, उपाध्यक्ष निवारण महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अजरुन रवानी, महासचिव जागेश्वर रजवार, युधिष्ठिर रजवार, सचिव निदेश सिंह, राजेश रवानी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर, संगठन सचिव अशोक रवानी, प्रवक्ता सत्यदेव प्रसाद, महिला अध्यक्ष अनीता सिंह, महासचिव मीना सिंह, उपासी देवी, सचिव सुजाता देवी, सुनीता देवी को बनाया गया.

अध्यक्ष श्री सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष श्री रवानी ने कहा : विस्थापित स्लैग कंपार्टमेंट समिति से अलग होकर विस्थापित एस पौंड प्रभावित मोरचा का गठन किया गया है. बाहरी नेताओं को एस पौंड आंदोलन में नहीं आने दिया जायेगा. सिर्फ विस्थापित ही आंदोलन करेंगे. मौके पर शंकर रवानी, मूर्ति सिंह, नागेश्वर सिंह, राकेश रवानी, सुभद्रा देवी, मंजु देवी, चुनु देवी, विनोद लाल, अनिल रजवार, उमेश सिंह, मुर्शिद अंसारी, गुलाम अंसारी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें