साइकिल से देश भ्रमण निकले श्रीधर का स्वागत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए साइकिल से देश भ्रमण कर रहे महाराष्ट्र के श्रीधर आड़े सोमवार को जिला समाहरणालय पहुंचे. जिला समाहरणालय में उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार ने उनका स्वागत किया. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं दहेज […]
विज्ञापन
बोकारो: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए साइकिल से देश भ्रमण कर रहे महाराष्ट्र के श्रीधर आड़े सोमवार को जिला समाहरणालय पहुंचे. जिला समाहरणालय में उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार ने उनका स्वागत किया.
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान पर जागरूकता के लिए देश भ्रमण पर निकले श्रीधर आड़े ने बताया : समाज में बेटियों का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है. हमारे देश में दहेज प्रथा के चलन के कारण लोग बेटियों को या तो भ्रूण में ही हत्या कर देते है, या तो विवाह पश्चात उन्हें प्रताड़ित कर मार देते है. उनके अनुसार बेटी बचाओ अभियान को साकार करना व दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










