सीसीएल कर्मी के क्वार्टर से तीन लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

फुसरो: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मकोली स्थित सेंट्रल कॉलोनी में मंगलवार की रात सीसीएल कर्मी ललन सिंह के क्वार्टर (ए-49) में चोरों ने सेंधमारी कर अलमारी में रखे जेवरात समेत लगभग तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली. चोर बाथरूम की दीवार पर सेंधमारी कर अंदर घुसे थे. श्री सिंह कल्याणी परियोजना में शॉवेल ऑपरेटर […]

विज्ञापन
फुसरो: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मकोली स्थित सेंट्रल कॉलोनी में मंगलवार की रात सीसीएल कर्मी ललन सिंह के क्वार्टर (ए-49) में चोरों ने सेंधमारी कर अलमारी में रखे जेवरात समेत लगभग तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली. चोर बाथरूम की दीवार पर सेंधमारी कर अंदर घुसे थे. श्री सिंह कल्याणी परियोजना में शॉवेल ऑपरेटर है. रात में वह क्वार्टर में अकेले सोये थे.

उनके परिजन छठ पूजा करने रामगढ़ गये हैं. उन्होंने बताया कि चोर अलमारी तोड़ कर जेवरात, लैपटॉप, वेट मशीन सहित कीमती कपड़े ले भागे. सूचना जानकारी मिलने पर चंद्रपुरा पुलिस क्वार्टर पहुंचे और ललन सिंह से घटना की जानकारी ली. ललन ने बताया कि मंगलवार को ड्यूटी से लौटने के बाद देर रात तक क्वार्टर के दरवाजा-खिड़की में पेंट मारने के कमरे में सोने चले गये.

स्थानीय निवासी दीनबंधु पांडेय, संजय कुमार, दीपक मश्रिा, संजीत कुमार आदि ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व बी टाइप में श्याम बिहारी सिंह व पंकज सिंह के क्वार्टर में चोरी हुई थी. पुलिस उक्त घटना का उद्भेदन नहीं कर पायी है. लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola