27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची में मोदी की रैली के लिए मोरहाबादी मैदान उपलब्ध नहीं

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की 29 दिसंबर की प्रस्तावित रैली के लिए स्थानीय प्रशासन ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है और कहा है कि रैली के लिए मैदान खाली नहीं है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश […]

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की 29 दिसंबर की प्रस्तावित रैली के लिए स्थानीय प्रशासन ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है और कहा है कि रैली के लिए मैदान खाली नहीं है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव बालमुकुंद सहाय ने बताया कि रांची के स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल नरेन्द्र मोदी की 29 दिसंबर को प्रस्तावित रैली के लिए मोरहाबादी मैदान उपलब्ध कराने में अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी है.

भाजपा नेताओं ने 29 नवंबर को रैली के लिए नरेन्द्र मोदी की सहमति मिलने के बाद इस संबंध में जिला प्रशासन को मोरहाबादी मैदान आवंटित करने के लिए आवेदन किया था. सहाय के अनुसार आवेदन के समय जिला प्रशासन ने मैदान खाली न होने के संबन्ध में कोई सूचना नहीं दी लेकिन आज उन्होंने भाजपा को सूचित कर दिया है कि रैली की प्रस्तावित 29 दिसंबर की तिथि से पूर्व उक्त मैदान कई दिनों तक मेले के अनेक कार्यक्रमों में भरा रहेगा.

सहाय ने बताया कि मेलों का कारण बताकर प्रशासन राजनीतिक रैलियों के लिए उपयोग किये जाने वाले इस ऐतिहासिक मैदान को भाजपा को देने में आनाकानी कर रहा है जो उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि भाजपा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला उपायुक्त से मुलाकात कर मामले पर पुनर्विचार करने और मोरहाबादी मैदान रैली के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. इस बीच रांची के उपायुक्त विनय चौबे ने इस बात की पुष्टि की है कि 29 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान मोदी की रैली के लिए देने में प्रशासन अनेक कारणों से असमर्थ है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें