जमशेदपुर : झारखंड के सराईकला-खरसांवा जिले में रांची जमशेदपुर मार्ग पर एक बस यात्री ने थूकने के लिए खिड़की से जब अपना सिर बाहर निकाला तभी बगल से एक तेज गति वाले वाहन के गुजरने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया.
विपरित दिशा से आ रहे एक तेज गति वाले वाहन की चपेट में आने से अख्तर गदी (25) का सिर धड़ से अलग हो गया और कुछ दूर जाकर गिरा. जमशेदपुर निवासी गदी रांची से घर लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पुलिस के हवाले करने से पहले उसकी पिटाई की.