33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

लोकनाथ व देव दयाल आजसू में

हजारीबाग: भाजपा के पूर्व मंत्री देव दयाल कुशवाहा और पूर्व विधायक लोकनाथ महतो शुक्रवार को आजसू पार्टी में शामिल हो गये. दोनों ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. पार्टी की ओर से दोनों के सम्मान में हजारीबाग नगर भवन में समारोह का आयोजन किया गया था. मौके पर पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने […]

हजारीबाग: भाजपा के पूर्व मंत्री देव दयाल कुशवाहा और पूर्व विधायक लोकनाथ महतो शुक्रवार को आजसू पार्टी में शामिल हो गये. दोनों ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. पार्टी की ओर से दोनों के सम्मान में हजारीबाग नगर भवन में समारोह का आयोजन किया गया था. मौके पर पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा : लोकनाथ महतो किसान के बेटे हैं. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व इस बार किसान का बेटा करेगा.

हजारीबाग की जनता को पुन: यह अवसर मिलनेवाला है. देव दयाल कुशवाहा और लोकनाथ महतो का आजसू पार्टी में शामिल होना ऐतिहासिक राजनीतिक घटना है. राजनीति के विशेषज्ञ इस घटना का आकलन कर रहे हैं. इसे दूरगामी राजनीति परिवर्तन की शुरुआत मान रहे हैं. झारखंड के लोग अब अपनी शर्तो पर राजनीति करेंगे.

मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा : हजारीबाग की जनता सांसद से 15 वर्षो के कार्यकाल का जवाब मांगेगी. लोकनाथ महतो और देव दयाल कुशवाहा के आजसू पार्टी में शामिल होने पर सांसद यशवंत सिन्हा इस्तीफा और संन्यास लेने की बात कह रहे हैं. असल में हजारीबाग की जनता जाग चुकी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें