नयी दिल्ली / रांची : भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आज झारखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल और मध्यप्रदेश में नये राज्यपालों की नियुक्ति की है. द्रौपदी मुर्मू को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल है.
सैयद अहमद को यहां से हटाकर मणिपुर ट्रांसफर कर दिया गया है. तथागत राय को त्रिपुरा का नया राज्यपाल बनाया गया है. राय बीजेपी नेशनल एक्जक्यूटिव के सदस्य हैं.
दूसरी ओर निर्भय शर्मा का तबादला कर उन्हें बची अवधि के लिए मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा वी शंमुगंथन को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.