27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लातेहार गैंगरेप : तीनों आरोपी गिरफ्तार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से लगभग सौ किलोमीटर दूर लातेहार के जगलदगा गांव की पुलिया पर गुरुवार की रात एक महिला सिपाही के साथ कथित रुप से सामूहिक बलात्कार के आरोपी तीनों व्यक्तियों को पुलिस ने आज शाम गिरफ्तार कर लिया. महिला उस समय अपने बहनोई का शव अंतिम संस्कार के लिए गढ़वा […]

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से लगभग सौ किलोमीटर दूर लातेहार के जगलदगा गांव की पुलिया पर गुरुवार की रात एक महिला सिपाही के साथ कथित रुप से सामूहिक बलात्कार के आरोपी तीनों व्यक्तियों को पुलिस ने आज शाम गिरफ्तार कर लिया. महिला उस समय अपने बहनोई का शव अंतिम संस्कार के लिए गढ़वा ले जा रही थी.

लातेहार के पुलिस अधीक्षक माइकल एस राज ने बताया कि महिला सिपाही के साथ राजमार्ग लुटेरा गिरोह के जिन तीन बदमाशों ने गुरुवार की रात कथित रुप से सामूहिक बलात्कार किया था उन्हें आज शाम लूटे गये मोबाइल फोन एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूट में शामिल दो अन्य गिरोहों के लोगों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है जिसके चलते गिरफ्तार बलात्कार आरोपियों के नाम का खुलासा फिलहाल पुलिस नहीं कर रही है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये बलात्कारियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है जिससे उनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी मिल सके. इससे पूर्व शुक्रवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद ही महिला सिपाही का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया था जिसमें बलात्कार की पुष्टि हो गयी थी.

दिसंबर 2011 में झारखंड के पूर्व विधानसभाध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर नक्सलियों के हमले में उसके सिपाही पति के शहीद होने पर अनुकंपा के आधार पर महिला को लातेहार पुलिस बल में नौकरी दी गयी थी. महिला सिपाही रांची से अपने बहनोई का शव एक गाड़ी से अंतिम संस्कार के लिए गढ़वा ले जा रही थी. उसके साथ उसकी दो बहनें और अन्य रिश्तेदार भी गाड़ी में थे.

लुटेरों ने महिला सिपाही के साथ गाड़ी में ही सामूहिक बलात्कार किया था जबकि उसकी बहनों को उन लोगों ने तंग नहीं किया. महिला सिपाही का बहनोई भी एक पुलिसकर्मी ही था और हाल में एक नक्सल घटना में मारा गया था.

लुटेरों ने महिला और उसके रिश्तेदारों के सभी बहुमूल्य सामान लूट भी लिये थे. महिला सिपाही ने पूरे मामले में स्वयं लातेहार पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें