रांची: घर से निकली 22 वर्षीय युवती का नहीं मिला सुराग, मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच कर रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

जगन्नाथपुर थाना, रांची

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची से 22 वर्षीय युवती के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया है. युवती की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एक युवक और उसके पिता ने मिलकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं. पुलिस अब मोबाइल नंबरों के आधार पर युवती की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. युवती की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिकायत में मुंगेर निवासी आदित्य कुमार उर्फ टीटू और उसके पिता राकेश कुमार उर्फ भखरु पासवान पर युवती को बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाने और अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है.

घर से नकद और जेवरात ले जाने का भी आरोप

युवती की मां का आरोप है कि दोनों नामजद आरोपी गलत नीयत से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाकर ले गये. शिकायत में घर में रखे नकद रुपये और जेवरात के साथ युवती को जबरन कहीं भगाकर ले जाने की बात भी कही गयी है. परिजनों ने पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की है.

पुराने मोबाइल की जगह इस्तेमाल कर रही थी नया सिम

शिकायत के अनुसार, युवती अपना पुराना मोबाइल घर पर ही छोड़ गयी है. उसकी सहेली से परिजनों को जानकारी मिली कि युवती एक नये सिम का इस्तेमाल कर रही थी. आरोप है कि आदित्य के फोन करने के बाद ही युवती घर से निकली. वहीं, एक अन्य नंबर से आरोपियों को लगातार दिशा-निर्देश दिये जाने की भी बात शिकायत में कही गयी है.

मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस युवती के इस्तेमाल किये जा रहे मोबाइल नंबरों और कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है. परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और युवती की जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola