प्रेम विवाह किया, युवती ने ससुराल ले जाने को कहा तो छोड़ कर भागा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में लिव इन रिलेशन में रह रहे और बाद में प्रेम विवाह करनेवाले गिरिडीह निवासी दिनेश दास पत्नी सुभद्रा कुमारी को छोड़ कर फरार हो गया़ युवती ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि दोनों रातू रोड में […]
विज्ञापन
रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में लिव इन रिलेशन में रह रहे और बाद में प्रेम विवाह करनेवाले गिरिडीह निवासी दिनेश दास पत्नी सुभद्रा कुमारी को छोड़ कर फरार हो गया़ युवती ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि दोनों रातू रोड में एक ही दुकान में काम करते थे, उसी क्रम में दोनों को प्यार हो गया़ उसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में पति-पत्नी के रूप में रहने लगे़ बाद में युवती ने दबाव बनाया तो दिनेश ने मंदिर में शादी की. इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे़
इधर, कुछ दिनों से जब युवती दिनेश पर ससुराल ले जाने का दबाव बनाया, तो उसे छोड़ कर दिनेश फरार हो गया. युवती का कहना है कि कुछ दिनाें से उसका मोबाइल भी बंद है. उसने अपना सही पता भी युवती को नहीं बताया है़ केवल गिरिडीह निवासी बताया था, युवती ने पुलिस से दिनेश की तलाश करने की गुहार लगायी है.
पुलिस युवक के मोबाइल ऑन होने का इंतजार कर रही है, मोबाइल ऑन होते ही उसका लोकेशन पुलिस को मिल जायेगा. इसके साथ जिस दुकान में वह काम करता था, वहां से उसका पूरा पता लेकर सुखदेवनगर पुलिस गिरिडीह पुलिस से मदद लेगी और दिनेश दास की तलाश करेगी.
- युवती ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी
- बोली: दोनों रातू रोड के एक ही दुकान में काम करते थे, इसी दौरान उनमें प्रेम हुआ
- युवती ने इंसाफ की गुहार लगायी, पुलिस युवक के मोबाइल ऑन होने का इंतजार कर रही है
प्रेम-प्रसंग में विवाद, युवकों के दो गुटों में मारपीट
रांची. लालपुर थाना क्षेत्र के पुरूलिया रोड स्थित एक मॉल के पास शुक्रवार को एक युवती से प्रेम में युवकों के दो गुट के बीच जम कर मारपीट हुई. घटना में एक युवक घायल भी हुआ है. घटना के बाद उसे लेकर लोग इलाज के लिए अस्पताल गये.
हालांकि मामले में लालपुर थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है. उनके पास किसी ने शिकायत भी दर्ज करायी है. मामले की कोई जानकारी लोअर बाजार थाना प्रभारी के पास भी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










