चोरी की रिफाइन व सरसों तेल के साथ छह गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2019 3:50 AM
बरही : बरही के थोक खाद्य पदार्थ व्यवसायी सीताराम केशरी व रंजीत केसरी की गोदाम से रिफाइन व सरसों तेल की चोरी करने के आरोप में बरही पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 टीना रिफाइंड, एक बोलेरो (जेएच-02सी-8695) व अपाची बाइक (जेएच-02एवाइ-5132) जब्त […]
बरही : बरही के थोक खाद्य पदार्थ व्यवसायी सीताराम केशरी व रंजीत केसरी की गोदाम से रिफाइन व सरसों तेल की चोरी करने के आरोप में बरही पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 टीना रिफाइंड, एक बोलेरो (जेएच-02सी-8695) व अपाची बाइक (जेएच-02एवाइ-5132) जब्त की है.
थाना प्रभारी ललित कुमार के अनुसार सभी आरोपी चोरी की रिफाइन बोलेरो से शुक्रवार की रात बरही से इचाक बेचने जा रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. आरोपियों में शोभा भुइयां, दिनेश राम, गोविंद प्रसाद, सोनू कुमार, बॉबी कुमार व बोलेरो चालक शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










