बच्ची को नशा सुंघा बोरा में डाल ले जा रहा था बेचने, लोगों ने पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2019 2:06 AM
रांची : अलबर्ट एक्का चौक के पास शनिवार की देर रात 12:45 बजे हिंदपीढ़ी के मोती मसजिद के समीप रहनेवाला कुर्बान अंसारी का पुत्र साजन अंसारी (22) एक नौ वर्षीय बच्ची को प्लास्टिक के बोरा में डाल कर बेचने ले जा रहा था.वहां टेंट लगाने वाले और फुटपाथ पर सोने वाले कुछ लाेगों ने उसे […]
रांची : अलबर्ट एक्का चौक के पास शनिवार की देर रात 12:45 बजे हिंदपीढ़ी के मोती मसजिद के समीप रहनेवाला कुर्बान अंसारी का पुत्र साजन अंसारी (22) एक नौ वर्षीय बच्ची को प्लास्टिक के बोरा में डाल कर बेचने ले जा रहा था.वहां टेंट लगाने वाले और फुटपाथ पर सोने वाले कुछ लाेगों ने उसे बोरे में कुछ ले जाते देख लिया़. जब लोगों ने उसे पकड़ने के बाद बोरा खोला, तो उसके अंदर एक बच्ची मिली. इसके बाद लोगों ने पिटाई करने के बाद उसे वहां गश्त कर रहे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया. कोतवाली पुलिस साजन अंसारी को गिरफ्तार कर थाना ले आयी और बच्ची को बरामद कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










