अस्पताल में घुस कर चाकू के बल पर महिला से जेवरात लूटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के आलम हाता रोड स्थित मन्नत अस्पताल में घुसकर अपराधी ने चाकू के बल पर सुल्ताना परवीन नामक महिला से जेवरात लूट लिये. घटना शुक्रवार को दिन के करीब एक बजे की है. घटना को अंजाम देनेवाला अपराधी बाइक से आया था. इध��, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां […]
विज्ञापन
रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के आलम हाता रोड स्थित मन्नत अस्पताल में घुसकर अपराधी ने चाकू के बल पर सुल्ताना परवीन नामक महिला से जेवरात लूट लिये. घटना शुक्रवार को दिन के करीब एक बजे की है. घटना को अंजाम देनेवाला अपराधी बाइक से आया था.
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां जांच के लिए पहुंची. लेकिन किसी ने पुलिस को अपराधी के देखे जाने की जानकारी नहीं दी. मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. उसमें बाइक का नंबर स्पष्ट दिख रहा है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बाइक सवार अपराधी को पहचानने का प्रयास कर रही है.
जानकारी के अनुसार सुल्ताना परवीन अस्पताल में अपने पति का इलाज करा रही है. वह अस्पताल के संचालक की रिश्तेदार बतायी जाती है. इस वजह से वह अस्पताल परिसर स्थित फ्लैट में रह रही थी. घटना के दौरान महिला अपने कमरे में अकेली थी. इसी दौरान एक अपराधी उसके कमरे में घुस आया.
उसने चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और चुपचाप रहने को कहा. इसके बाद उससे कान का टॉप और हाथ की अंगूठी निकालने को कहा. महिला से जेवरात लेने के बाद अपराधी वहां से गली के रास्ते आराम से भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










