प्रेमिका के पति ने प्रेमी की हत्या की, प्रेमिका ने भी खाया जहर, गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हाटगम्हरिया : सिंदरीगौरी पंचायत के सालीबुरू गांव के मुरूमसाई में पंकज गागराई (34) की प्रेमिका के पति व उसके भाई ने डंडे से पीट कर हत्या कर दी. युवक कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के करसाकोला का रहनेवाला था. वह भी शादीशुदा था. इस घटना के बाद सदमे में प्रेमिका ने भी जहर खा लिया. उसकी स्थिति […]
विज्ञापन
हाटगम्हरिया : सिंदरीगौरी पंचायत के सालीबुरू गांव के मुरूमसाई में पंकज गागराई (34) की प्रेमिका के पति व उसके भाई ने डंडे से पीट कर हत्या कर दी. युवक कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के करसाकोला का रहनेवाला था.
आपके शहर में
विज्ञापन
वह भी शादीशुदा था. इस घटना के बाद सदमे में प्रेमिका ने भी जहर खा लिया. उसकी स्थिति गंभीर है. उसे इलाज के लिए सीएचसी कुमारडुंगी में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार सुबह छह बजे की है. सूचना के बाद थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, एसडीपीओ प्रदीप उरांव, इंस्पेक्टर धीरज कुमार मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे.
उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बताया गया कि पंकज गागराई का पूजा से प्रेम संबंध था. लेकिन इस बीच उसकी मुरूमसाई के मथूरा बिरूवा से शादी हो गयी, फिर भी वह पंकज से फोन पर बात करती थी, साथ रखने को कहती थी. पंकज भी पहले से शादीशुदा था. उसकी तीन बेटियां व एक बेटा है. इसके बावजूद भी दोनों की मुलाकात का सिलसिला जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन