गुमला में दो छात्राओं के साथ गैंगरेप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

घाघरा(गुमला) : घाघरा के एक गांव में पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ शनिवार की रात चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने दोनों छात्राओं की हत्या करने की योजना बनायी थी. लेकिन गांव के लोग छात्राओं को खोजते हुए दीपाटोली जंगल पहुंच गये. इससे दोनों […]
विज्ञापन
घाघरा(गुमला) : घाघरा के एक गांव में पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ शनिवार की रात चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने दोनों छात्राओं की हत्या करने की योजना बनायी थी. लेकिन गांव के लोग छात्राओं को खोजते हुए दीपाटोली जंगल पहुंच गये. इससे दोनों छात्राओं की जान बच गयी. गांववालों को देख कर चारों आरोपी भागने लगे.
इसमें एक आरोपी मंगला उरांव को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. जबकि तीन आरोपी भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने मंगला को रात भर बिजली के खंभे में बांध कर रखा और रविवार को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने मंगला को गिरफ्तार करने के बाद अन्य तीन आरोपियों को भी पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है.
शादी के बाद सराती में आयी थी लड़कियां : घाघरा के एक गांव में मरसी टाना भगत के बेटे सतीश टाना भगत की शादी हुई थी. शादी के बाद सतीश ने घर में दावत दी थी. इसी आयोजन में एक गांव से सराती पार्टी भी आयी हुई थी. दोनों छात्राएं भी सराती पार्टी के साथ गांव आयी थी. भोजन के बाद दोनों छात्राएं अपने गांव लौट रही थीं.
तभी रास्ते में मंगला उरांव, जयराम उरांव व अन्य दो युवकों ने दोनों छात्राओं को पकड़ लिया. जान से मारने की धमकी देकर दोनों को गांव से 200 मीटर दूर चट्टान पर ले गये. जहां चारों युवकों ने दोनों छात्राओं से दुष्कर्म किया. छात्राओं ने बताया कि चारों युवक उन दोनों की हत्या करने की योजना बना रहे थे. तभी गांव के लोग खोजते हुए पहुंच गये और उनकी जान बची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




