26 हजार नगद समेत जेवरात की हुई चोरी
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा निवासी दुलारी देवी (पति स्व़ वासुदेव राणा) के घर चोरी हो गयी. घटना गुरुवार की रात की है. शुक्रवार की सुबह दुलारी को चोरी की जानकारी मिली. दुलारी ने बताया कि वह बरगंडा के मनिकराज सिंह के घर में केयर टेकर के रूप में काम करती है. वह […]
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा निवासी दुलारी देवी (पति स्व़ वासुदेव राणा) के घर चोरी हो गयी. घटना गुरुवार की रात की है. शुक्रवार की सुबह दुलारी को चोरी की जानकारी मिली. दुलारी ने बताया कि वह बरगंडा के मनिकराज सिंह के घर में केयर टेकर के रूप में काम करती है. वह पहले मनिकराज सिंह की मां आशा सिंह की देखभाल करती थी.
आपके शहर में
उनके निधन के बाद वह घर की देखभाल करती है और यहीं रहती है. गुरुवार की रात को भी वह यहीं थी. शुक्रवार को जब वह अपने घर गयी तो देखा कि उसके घर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है. उसने बताया कि चोरों ने उसके कमरे के अलमारी में रखे 26 हजार नकद एवं जेवरात की चोरी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए