नाबालिग संग आपत्तिजनक स्थिति में युवक को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

कथारा : कथारा ओपी थाना क्षेत्र के असनापनी गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को तेनुघाट जेल भेज दिया. थाना प्रभारी युधिष्ठिर महतो ने बताया कि गिरफ्तार मो हसनैन (21 वर्ष) गिरिडीह जिला […]

विज्ञापन

कथारा : कथारा ओपी थाना क्षेत्र के असनापनी गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को तेनुघाट जेल भेज दिया. थाना प्रभारी युधिष्ठिर महतो ने बताया कि गिरफ्तार मो हसनैन (21 वर्ष) गिरिडीह जिला के सरिया थाना अंतर्गत चिरवां कपलो का रहने वाला है. वह असनापनी अपनी मौसी के घर किसी की शादी का निमंत्रण कार्ड देने आया था. इसी क्रम में गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ कमरे में रात के समय आपत्तिजनक स्थिति में था.

सुबह तीन बजे ग्रामीणों उन्हें पकड़ा. समाज के लोगों ने एक ही जाति के होने के नाते युवती के साथ शादी के लिए युवक पर दबाव बनाया गया, लेकिन वह राजी नहीं हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola